Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पंचायत का फैसला: युवक दो साल तक नहीं कर पाएगा शादी
  • हरिद्वार

पंचायत का फैसला: युवक दो साल तक नहीं कर पाएगा शादी

RNS INDIA NEWS 23/11/2021
default featured image

रुड़की। सगाई के बाद युवती से रिश्ता तोड़ने वाले एक युवक को बिरादरी की पंचायत ने एक अजीबो-गरीब फरमान सुनाया है। पंचायत ने युवक की शादी पर दो साल तक पाबंदी लगा दी है। यदि वह ऐसा करता है तो बिरादरी उसके परिवार का भी बहिष्कार करेगी। यही नहीं बिरादरी की पंचायत ने युवक के स्वजन पर 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह राशि युवती के स्वजन को दी जाएगी।
रुड़की के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता देवबंद निवासी एक युवक के साथ तय किया था। इसके लिए रस्में भी हुई थी। छह माह बाद युवक ने युवती से रिश्ता तोड़ दिया। युवक पक्ष की ओर से रिश्ता तोड़ने का कोई ठोस कारण भी नहीं बताया गया। इस बात से परेशान युवती के पिता ने रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर समेत आसपास के बिरादरी के मौजिज व्यक्तियों की पंचायत बुलाई। पंचायत को पीड़ि‍त ने सारी बात बताई। पंचायत में युवक व उसके स्वजन को भी बुलाया गया। युवक, युवती से शादी न करने का कोई ठोस कारण नहीं बता पाया।
युवती पक्ष की भी कोई गलती ऐसी नहीं बता पाया, जिसके कारण उन्हें रिश्ता तोड़ने की जरूरत पड़ी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद पंचायत ने युवक पर दो साल तक शादी न करने का प्रतिबंध लगा दिया। इसके अलावा 40 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया। हालांकि, युवती पक्ष का कहना है कि दहेज के कारण युवक पक्ष ने यह रिश्ता तोड़ा था। उन्हें लग रहा था कि शायद वह लोग कम दहेज देंगे। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस पर घोषित 24 नवम्बर का अवकाश अब दिसंबर में
Next: छात्रों और शिक्षकों के साथ पूरे शिक्षा विभाग का रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.