Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। रोड़ी बेलवाला क्षेत्र में नगर निगम की ओर से देर रात चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के विरोध में शुक्रवार को लघु व्यापारियों ने नगर निगम में प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने बिना पूर्व सूचना कार्रवाई करने और सामान को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि इस कार्रवाई के दौरान उनके सामान और दुकानों को नुकसान पहुंचा, जिससे उनकी रोजी-रोटी पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों ने कहा कि वे लंबे समय से इस क्षेत्र में छोटे स्तर पर व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। ऐसे में अचानक और देर रात की गई कार्रवाई ने उन्हें आर्थिक रूप से बुरी तरह प्रभावित किया है। उनका कहना था कि यदि प्रशासन को अतिक्रमण हटाना ही था तो पहले नोटिस जारी किया जाना चाहिए था, ताकि वे स्वयं अपना सामान हटा लेते। प्रदर्शन के दौरान लघु व्यापारियों के अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि नगर निगम को कार्रवाई करते समय मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए था। उन्होंने आरोप लगाया कि नियमानुसार चालान या सामान जब्त करने की प्रक्रिया अपनाई जा सकती थी, लेकिन दुकानों और सामान को क्षति पहुंचाना उचित नहीं है। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में किसी भी प्रकार की कार्रवाई से पहले उन्हें पर्याप्त समय और पूर्व सूचना दी जाए, ताकि वे अपना सामान सुरक्षित स्थान पर हटा सकें और नुकसान से बच सकें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जारी रखेंगे। प्रदर्शन में नरेश कुमार, शिव कुमार ठाकुर, सतपाल सैनी, गौरव मित्तल, अजीत प्रसाद, अवधेश प्रसाद, अजय, मनोज, अमित, गुड्डू, हरद्वारी और विपिन सहित बड़ी संख्या में लघु व्यापारी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
Next: टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.