Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। कांवड़ यात्रा और कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर मेलाधिकारी सोनिका ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को कुंभ क्षेत्र में चल रही सभी परियोजनाएं तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यस्थलों पर संसाधन, मशीनरी और वाहनों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाई जाए। गुरुवार को एचआरडीए सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मेलाधिकारी ने हरिद्वार बाईपास-रिंग रोड, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के हरिद्वार स्पर, हरिद्वार-नगीना राष्ट्रीय राजमार्ग तथा शहर के प्रमुख चौराहों के चौड़ीकरण और सुधार कार्यों समेत कुंभ क्षेत्र में संचालित सभी एनएच परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों के चलते हरिद्वार को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर लगातार जाम की स्थिति बन रही है, जिससे आम लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर असंतोष जताते हुए उन्होंने एनएचएआई के परियोजना निदेशकों को स्वयं कार्यों की नियमित निगरानी करने और तय समय में निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी ने विशेष रूप से जगजीतपुर और बहादराबाद क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा और कुंभ मेले के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। बैठक में एसएसपी (कुंभ) आयुष अग्रवाल, प्रभागीय वनाधिकारी स्वप्निल अनिरुद्ध, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, सचिव एचआरडीए प्रत्यूष सिंह, उप मेलाधिकारी आकाश जोशी एवं मनजीत सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डी.के. सिंह, सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह, एनएचएआई रुड़की के परियोजना निदेशक विशाल गोयल, संतोष तथा एनएचएआई के अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.