Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पंचायत चुनाव में सोशल मीडिया के प्रयोग में सावधानी बरतें
  • हरिद्वार

पंचायत चुनाव में सोशल मीडिया के प्रयोग में सावधानी बरतें

RNS INDIA NEWS 03/09/2022
rns featured image new

रुड़की।  पुलिस भी पंचायत चुनाव में शांति व कानून व्यवस्था बनाने की तैयारी कर रही है। शनिवार को लक्सर पुलिस ने चुनाव के लिहाज से संवेदनशील कई गांवों का दौरा कर लोगों से वहां के चुनावी हालात और रंजिश की जानकारी ली। पुलिस ने कई जगह बैठक कर लोगों को पंचायत चुनाव में सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करने की हिदायत भी दी। हरिद्वार जिले में इस समय त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की गहमागहमी चल रही है। फिलहाल वार्ड सदस्य, प्रधान, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्र बेचे जा रहे हैं। उधर, पुलिस चुनाव में शांति और कानून व्यवस्था कायम रखने की तैयारी में लग गई है। शनिवार को लक्सर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट ने चुनाव के लिहाज से संवेदनशील नगला खिताब, अकौढा कलां, अकौढा खुर्द, इस्माइलपुर, मौहम्मदपुर कुन्हारी, निहंदपुर सुठारी, भिक्कमपुर, अलावलपुर, रायसी, निरंजनपुर, दाबकी, कुंआखेड़ा, ढाढेकी, भुरनी खतीरपुर सहित कई गांवों का दौरा किया। पुलिस ने वहां के ग्रामीणों से बात कर गांव के चुनावी हालात और आपसी रंजिश की जानकारी जुटाई। यही नहीं, पुलिस ने कई जगह ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें चुनाव के दिशानिर्देशों के बारे में बताया। पुलिस ने सोशल मीडिया का प्रयोग पूरी सावधानी के साथ करने की हिदसयत भी ग्रामीणों को दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अक्सर भ्रामक सूचनाएं आती हैं। लोग इनकी पुष्टि किए बिना दूसरे लोगों के साथ शेयर कर देते हैं। इससे बड़ी घटना होने का अंदेशा रहता है। उन्होंने किसी भी तरह की सूचना को एक से दूसरे सोशल मीडिया ग्रुप में न डालने की अपील भी लोगों से की। ऐसा होने पर उन्होंने सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। उनके साथ एसएसआई अंकुर शर्मा, एसआई मनोज नौटियाल, नरेंद्र तोमर, विनय मोहन द्विवेदी, मनोज ममगाई भी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में युवक की मौत, दूसरा घायल
Next: विजय कर्नाटक ने ‘लॉजिस्टिक्स के साथ आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में डेटा विश्लेषण’ पर पेटेंट करा उत्तराखंड का नाम किया रोशन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.