Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पालिका की करोड़ों की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को कराया खाली
  • हरिद्वार

पालिका की करोड़ों की भूमि पर हुए अवैध कब्जे को कराया खाली

RNS INDIA NEWS 13/07/2021
rns featured image new

रुडक़ी। नगर पालिका की करोड़ों की भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा टीन शेड आदि डालकर कब्जा कर लिया गया था। इसकी शिकायत नागरिकों द्वारा पालिका प्रशासन के साथ-साथ से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से भी की गई थी। मंगलवार को पालिका प्रशासन ने अवैध कब्जे को हटाकर वहां पर बने एक नलकूप भवन को भी ध्वस्त कर दिया। यहां पर पालिका शॉपिंग कंपलेक्स बनाए जाने की तैयारी कर रही है। नगर पालिका भवन के पास अभी भी काफी भूमि पड़ी हुई है। जिस भूमि में शहर चौकी स्थापित है वह भूमि भी नगरपालिका की है। नगर पालिका की भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा पिछले दिनों अवैध रूप से टीन शेड आदि डालकर कब्जा कर लिया गया था। नागरिकों द्वारा इस संबंध में पालिका प्रशासन तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से शिकायत की गई थी। जिसके बाद पालिका प्रशासन हरकत में आया तथा उसके द्वारा मामले की जांच की गई तो पाया कि एक व्यक्ति द्वारा पालिका की करोड़ों की भूमि पर कब्जा किया गया है। पालिका के कर्मचारी जब उसके पास पहुंचे तो वह पालिका कर्मचारियों से उलझा तथा भूमि को अपनी बताने लगा। जिसके बाद पालिका प्रशासन द्वारा पूरे मामले से आला अधिकारियों को अवगत कराया गया। मंगलवार को पालिका प्रशासन द्वारा वहां पर बने बेकार पड़े नलकूप भवन को ध्वस्त किया गया तथा उसके पीछे अवैध कब्जे को भी हटाया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अजहर अली ने बताया कि नलकूप भवन के लिए नई पेयजल पुनर्गठन योजना हेतु नलकूप लगाने के लिए उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम द्वारा भूमि नगरपालिका से मांगी गई थी जो कि उन्हें दे दी गई थी। लेकिन वहां पर लगाया गया नलकूप सफल नहीं हो पाया था। जिसके बाद उन्होंने दूसरा स्थान मांगा तो उसी परिसर में उन्हें दूसरा स्थान दे दिया गया था। जहां पर नलकूप सफलतापूर्वक चल रहा है। नगर पालिका चेयरमैन हाजी दिलशाद अली के प्रतिनिधि डॉ. शमशाद ने बताया कि नगर पालिका की भूमि पर पहले ही बोर्ड द्वारा शॉपिंग कंपलेक्स बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। इसके लिए नक्शा पास कराने के लिए फाइल हरिद्वार रुडक़ी विकास प्राधिकरण में है। जैसे ही वहां से फाइल स्वीकृत होती है तत्काल निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा इससे पालिका की आमदनी बढ़ेगी तथा लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुकीम के गुर्गे की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश जारी
Next: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में दुकान में घुसी बेकाबू कार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.