Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पैमाइश के लिए पहुंची टीम से नोकझोंक
  • हरिद्वार

पैमाइश के लिए पहुंची टीम से नोकझोंक

RNS INDIA NEWS 07/12/2021
rns featured image new

रुड़की।  दरगाह क्षेत्र में खाली पड़ी भूमि की पैमाइश करने पहुंची तहसील प्रशासन की टीम ने भूमि की पैमाइश की। इस दौरान जमीन बचाओ संघर्ष समिति के लोगों ने पैमाइश का विरोध किया। इस दौरान नोकझोंक भी हुई। कलियर दरगाह क्षेत्र में सैकड़ों बीघा भूमि का विवाद चला आ रहा है। इस भूमि पर सज्जादानशीन पक्ष अपना हक जता रहा और सभी दस्तावेज होना बता रहा है। जबकि कुछ लोग जमीन को दरगाह की बता रहे हैं। 23 नवंबर को तहसील प्रशासन की टीम भूमि की पैमाइश करने के लिए पहुंची थी। लेकिन हज समिति अध्यक्ष शमीम आलम और लोगों के विरोध के चलते टीम को वापस लौटना पड़ा था। एक बार फिर रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह के निर्देश पर तहसील की टीम मंगलवार को तहसीलदार चन्द्र शेखर वशिष्ठ के नेतृत्व में भूमि की पैमाइश करने के लिए पहुंची। इसी बीच जमीन बचाओ संघर्ष समिति के कुछ लोग पैमाइश कर रही टीम का विरोध करने के लिए पहुंच गए। इन लोगों की टीम से नोकझोंक हुई और विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस बल ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद विरोध कर रहे लोग दरगाह कार्यालय पहुंचे और सज्जादानशीन परिवार के खिलाफ नारेबाजी की। जेएम अंशुल सिंह ने बताया कि भूमि की पैमाइश की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उसकी रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोर्ट मैरिज कर आए प्रेमी युगल ने पुलिस से मांगी सुरक्षा
Next: पूर्व सैनिकों को उद्योग लगाने पर पांच फीसदी छूट: जोशी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.