Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पहली बार चिनूक हेलिकॉप्टर उड़ाएंगी वायुसेना की महिला पायलट
  • राष्ट्रीय

पहली बार चिनूक हेलिकॉप्टर उड़ाएंगी वायुसेना की महिला पायलट

RNS INDIA NEWS 17/09/2022
chinuk helicaptor

चंडीगढ़ और असम में हुई तैनाती

नई दिल्ली (आरएनएस)। अब भारतीय वायुसेना की महिला पायलट भी चिनूक हेलिकॉप्टर उड़ाएंगी। चिनूक हेलिकॉप्टर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सेना की तैनाती में अहम भूमिका निभा रहे हैं और भारी हथियारों समेत अनेक साजो-सामान की आपूर्ति कर रहे हैं। वायुसेना ने पहली बार चिनूक हेलिकॉप्टर यूनिट में दो महिला लड़ाकू पायलटों की तैनाती की है। एक महिला पायलट को चंडीगढ़ और दूसरी को असम में संचालित हो रही चिनूक यूनिट में तैनात किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, स्क्वॉड्रन लीडर पारुल भारद्वाज और स्वाति राठौड़ को अब चिनूक हेलिकॉप्टर उड़ाएंगी। उन्हें क्रमश: चंडीगढ़ स्थित फीदरवेट्स यूनिट और असम के मोहनबाड़ी स्थित माइटी टेलन्स यूनिट में भेजा गया है। ये दोनों जाबांज पहले एमआई-17वी5 हेलिकॉप्टर उड़ाती थीं। बता दें कि भारत के पास इस समय 15 चिनूक हेलिकॉप्टर हैं और इन्हें लद्दाख आदि स्थानों पर तैनात किया गया है। इन्हें 2019 में वायुसेना में शामिल किया गया था।
पारुल भारद्वाज 2019 में एमआई-17वी5 की उस उड़ान की कैप्टन थीं, जिसमें सभी महिलाएं थीं। यह पहली ऐसी उड़ान थीं, जिसे पूरी तरह महिलाओं ने ऑपरेट किया था। वहीं राठौड़ की बात करें तो वो पहली महिला हेलिकॉप्टर पायलट हैं, जिन्होंने 2021 की गणतंत्र दिवस परेड में हेलिकॉप्टर उड़ाया था। इन दोनों को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में सौंपी गई है, जब वायुसेना समेत सेना के तीनों अंग अधिक महिलाओं के लिए अपने दरवाजें खोल रहे हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि चिनूक में उड़ान भरना एमआई-17 या किसी भी दूसरे हेलिकॉप्टर की तुलना में पूरी तरह अलग है। यह वायुसेना के पास एकमात्र टेंडम रोटर एयरक्राफ्ट है, जो कई तरह की भूमिकाएं निभाता है। इसके कंट्रोल अलग हैं और इसे उड़ाना पूरी तरह से अलग है। बता दें, इस हेलिकॉप्टर का निर्माण बोइंग ने किया है और इन्हें चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच उत्तरी और पूर्वी सेक्टर में इस्तेमाल किया जा रहा है।
चिनूक हेलिकॉप्टर लगभग 11,000 किलो वजन तक के हथियार और सैनिकों को लेकर उड़ान भर सकता है। हिमालयी क्षेत्र में ऊंचाई पर उड़ान भरने और में बहुत कारगर साबित हो सकता है। इसे छोटे हेलिपैड पर आसानी से उतारा जा सकता है। अधिकतम 315 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड वाला यह हेलिकॉप्टर खराब मौसम में भी उड़ान भर सकता है। इसका इस्तेमाल हथियारो, सैनिकों को लाने-ले जाने के अलावा आपदा राहत के काम भी किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भारी बारिश के बीच सीएम धामी ने की शहीदों के आवास पहुँचकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत
Next: पीएनबी की बड़ी लापरवाही : बक्से में रखे-रखे सड़ गए 42 लाख के नोट, 4 अफसर सस्पेंड

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.