Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पहलगाम घटना के विरोध में काशीपुर बाजार रहा बंद
  • ऊधम सिंह नगर

पहलगाम घटना के विरोध में काशीपुर बाजार रहा बंद

RNS INDIA NEWS 28/04/2025
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)।  कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या के विरोध में काशीपुर बाजार बंद रहा। इस दौरान राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के साथ व्यापारियों और पूर्व सैनिकों ने आक्रोश रैली निकाली। गुस्साए लोगों ने पाक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सोमवार सुबह विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मोहल्ला किला तिराहे पर एकत्र हुए। जहां से विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और मेयर दीपक बाली के नेतृत्व में तिरंगा हाथ में लेकर आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से शहर गूंज उठा। आक्रोश रैली मुख्य बाजार से होते हुए एमपी चौक पर समाप्त हुई। सर्वदलीय बैठक में बंद के निर्णय और व्यापार मंडल के आह्वान पर व्यापारियों ने स्वेच्छा से व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। बाजार में सुनसानी रही। इस दौरान बैंक, मेडिकल समेत अन्य जरूरी सेवाएं सुचारु रहीं। वक्ताओं ने कहा कि आतंकी घटना के विरोध में पूरा देश दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट खड़ा है। बताया कि यह आतंकी हमला देश की राष्ट्रीय एकता को तोड़ने की साजिश है। उन्होंने घटना के दोषियों को फांसी देने की मांग उठाई। वहीं बंद के समर्थन में अधिवक्ता भी न्यायिक कार्यों से विरत रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने किया आस्था पथ मुनि की रेती में आयोजित धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग
Next: धरने पर बैठे ग्रामीणों ने अधिकारियों को बैरंग लौटाया

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.