Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पदोन्नति में शिथिलता की सुविधा जल्द हो बहाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पदोन्नति में शिथिलता की सुविधा जल्द हो बहाल

RNS INDIA NEWS 09/12/2024
rns featured image new


देहरादून(आरएनएस)।  पदोन्नति में शिथिलता की सुविधा जल्द बहाल किए जाने को कर्मचारी संगठनों ने दबाव तेज कर दिया है। निकाय चुनाव आचार संहिता लगने से पहले कर्मचारी संगठनों ने पदोन्नति में शिथिलता की सुविधा बहाल किए जाने की मांग की। जुलाई 2024 से ये सुविधा बंद पड़ी है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष अरुण पांडेय ने कहा कि पहले 30 जून 2023 को पदोन्नति में शिथिलता की सुविधा समाप्त हो गई थी। शासन ने बाद में जनवरी 2024 में इस सुविधा को सिर्फ छह महीने के लिए बहाल किया। सुविधा बहाल होते ही लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग गई। ऐसे में पूरे छह महीने का समय चुनाव में ही निकल गया। कर्मचारियों को पदोन्नति में शिथिलता का लाभ नहीं मिल पाया। विभागों में बड़ी संख्या में पदोन्नति के पद खाली पड़े हैं। जो शिथिलता का लाभ न मिलने के कारण भर नहीं पा रहे हैं। इन्हें तत्काल भरने को शिथिलता की सुविधा प्रदान की जाए। राज्य निगम कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष सूर्यप्रकाश राणाकोटी ने कहा कि निकाय चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले ही पदोन्नति में शिथिलता की सुविधा बहाल की जाए। ताकि समय रहते कर्मचारियों के खाली पदों पर प्रमोशन हो सकें। राज्य कर्मियों के लिए होने वाले आदेश को सीधे ही निगमों के कर्मचारियों पर लागू किया जाए। निगमों के लिए अलग से आदेश कराने की व्यवस्था की बजाय आदेशों में एकरुपता लाई जाए। निगमों के कर्मचारियों को अपने लिए अलग से आदेश कराने को शासन के चक्कर काटने पड़ते हैं। इससे कर्मचारियों और शासन स्तर पर बेवजह समय खराब होता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भ्रष्टाचार खत्म करने को विभागों में जवाबदेही की नई प्रणाली विकसित करनी होगी
Next: एटीएम बूथ में कार्ड बदलकर निकाल लिए 70 हजार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.