Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एटीएम बूथ में कार्ड बदलकर निकाल लिए 70 हजार
  • देहरादून

एटीएम बूथ में कार्ड बदलकर निकाल लिए 70 हजार

RNS INDIA NEWS 09/12/2024
rns featured image new


देहरादून(आरएनएस)।  एटीएम बूथ में मदद के बहाने कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 70 हजार रुपये निकाल लिए गए। मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राकेश कुमार निवासी रामनगर लक्खीबाग ने शनिवार को शहर कोतवाली में तहरीर दी। कहा कि बीते चार दिसंबर को वह पत्नी के एटीएम कार्ड से रुपये निकालने सहारनपुर चौक के पास स्थित एटीएम बूथ गए थे। वहां रकम निकालते वक्त उनका कार्ड मशीन में फंस गया। काफी प्रयास के बाद भी मशीन ने एटीएम नहीं निकला। तब पीछे खड़े व्यक्ति ने काफी देर तक उनके बूथ में रहने का कारण पूछा। राकेश कुमार ने एटीएम फंसे होने की बात कही। तब उसने मदद का झांसा दिया। फिर वह मशीन के पास आया और राकेश को पीछे कर दिया। कुछ सेकेंड बाद एक एटीएम कार्ड उन्हें थमा दिया। जिसे लेकर पीड़ित घर पहुंचे। घर पहुंचने पर पता लगा कि एसटीएम ने उनकी निकाली गई राशि के अलावा 70 हजार रुपये और निकल गए हैं। तब एटीएम कार्ड चेक किया। वह बदला हुआ था। इस दौरान पीड़ित को समझ आया कि आरोपी ने एटीएम बूथ में कार्ड बदलकर यह रकम निकाली है। उन्होंने शहर कोतवाली में तहरीर दी। शहर कोतवाल चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस एटीएम बूथ और आसपास के सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का हुलिया जुटाकर तलाश कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पदोन्नति में शिथिलता की सुविधा जल्द हो बहाल
Next: गढ़वाल विवि के सभी विभाग कंप्यूटराइज्ड होंगे: प्रो. रौथाण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.