Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अब पादरी को चर्च के बाहर गोली मारी, हमलावर की तलाश जारी
  • उत्तराखंड

अब पादरी को चर्च के बाहर गोली मारी, हमलावर की तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 01/11/2020
rns featured image new

लियोन (फ्रांस),01 नवंबर । फ्रांस के लियोन शहर में शनिवार को एक यूनानी पादरी को उनके गिरजाघर के बाहर गोली मार दी गई। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।
रिपोर्ट के अनुसार पादरी पर शाम 4 बजे के करीब दो बार फायरिंग हुई। हमला उस वक्त हुआ जब वो चर्च को बंद कर रहे थे। घायल पादरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पादरी के पेट में गोली लगी है और उनका स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है। पादरी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमलावर अकेला था और उसने शिकार करने वाली राइफल से गोली चलाई। फिलहाल, हमले के पीछे की वजहों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने गिरजाघर के आसपास के इलाके को बंद कर दिया है और ट्विटर पर संदेश के माध्यम से लोगों को घरों में ही रहने की चेतावनी दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाम 4 बजे जब पादरी गिरजाघर को बंद कर रहे थे, तभी उन पर दो राउंड गोली चलाई गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और उसने हमलावर को पकडऩे के लिए अभियान शुरू किया। पुलिस की टीम को कामयाबी हासिल हुई और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया।
पादरी पर यह हमला हाल के हफ्तों में फ्रांस में हुए अपराधों की एक श्रृंखला में सबसे नया है। गौरतलब है कि फ्रांस के नीस शहर में दो दिन पहले ही एक गिरजाघर पर इस्लामिक चरमपंथी हमलावर द्वारा चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों की जान चली गई थी।
बता दें कि इससे पहले, अक्तूबर में पेरिस के उपनगर में एक स्कूल शिक्षक की गर्दन काट दी गई। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस घटना की निंदा की थी, उन्हें यूरोप के अन्य देशों का साथ भी मिला था। पुलिस ने इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जो 18 वर्षीय चेचन मूल का एक युवक था। उसने शिक्षक द्वारा पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाने पर हत्या की थी।
००

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैस बुकिंग के लिए जारी हुआ राष्ट्रव्यापी मोबाइल नंबर, जानें और क्या बदला
Next: छह राज्यों में दो दिन तक भारी बारिश की संभावना

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.