Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गैस बुकिंग के लिए जारी हुआ राष्ट्रव्यापी मोबाइल नंबर, जानें और क्या बदला
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

गैस बुकिंग के लिए जारी हुआ राष्ट्रव्यापी मोबाइल नंबर, जानें और क्या बदला

RNS INDIA NEWS 01/11/2020
gas cylinder

बदल गए कई नियम

नई दिल्ली(आरएनएस)। गैस बुकिंग, बैंकिंग, व्यापार-कारोबार से जुड़े कई नियम आज (एक नवंबर) से बदल गए। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जिंदगी व जेब पर पडऩे वाला है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से नियमों में बदलाव हुए और इनका आप पर कैसा असर पडऩे वाला है।

सिलेंडर के लिए दिखाना होगा ओटीपी

अब जब भी आप एलपीजी गैस सिलेंडर बुक करेंगे तो आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जब सिलेंडर आपके घर आएगा तो आपको वह ओटीपी दिखाना होगा। ओटीपी का मिलान नहीं हुआ तो आपको सिलेंडर नहीं मिलेगा। इसके अलावा, इंडेन गैस के देश भर के ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर कॉल या एसएमएस भेजना होगा। पहले अलग-अलग सर्किल के नंबर दिए गए थे।

खाते से ज्यादा बार पैसा निकाला तो शुल्क

बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक कर्ज खाते से महीने में तीन बार से ज्यादा पैसा निकालेंगे तो उन्हें हर बार की निकासी पर 150 रुपये देना पड़ेगा। बचत खाताधारकों के लिए तीन बार तक जमा करना मुफ्त होगा, लेकिन अगर ग्राहकों ने चौथी बार पैसे जमा किए, तो उन्हें 40 रुपये देने होंगे। जनधन खाताधारकों को निकालने पर 100 रुपये देने होंगे। जमा करने पर एक भी अतिरक्त शुल्क नहीं देना होगा।

एसबीआई बचत खातों पर कम ब्याज

एसबीआई के बचत खातों पर कम ब्याज मिलेगा। जिन खातों में एक लाख रुपए तक की राशि जमा है, उस पर ब्याज की दर 0.25 फीसदी घटकर 3.25 फीसदी रह गई है, जबकि एक लाख रुपए से ज्यादा की जमा पर अब रेपो रेट के अनुसार ब्याज मिलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में आज मिले 222 नए कोरोना संक्रमित, जानिए अपने जिले का हाल
Next: अब पादरी को चर्च के बाहर गोली मारी, हमलावर की तलाश जारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.