Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ऑप्शन ट्रेडिंग के नाम पर बीएचईएल कर्मचारी से साढ़े तीन लाख की ठगी
  • हरिद्वार

ऑप्शन ट्रेडिंग के नाम पर बीएचईएल कर्मचारी से साढ़े तीन लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/09/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। साइबर ठगों ने ऑप्शन ट्रेडिंग के नाम पर बीएचईएल कर्मचारी को लाखों रुपये का चूना लगा दिया। कॉल कर खुद को एसबीआई कैप सिक्योरिटीज का अधिकारी बताते हुए ठगों ने निवेश का झांसा दिया। शुरुआत में कुछ रकम वापस लौटाकर भरोसा जीता और फिर एक झटके में पीड़ित से 3.77 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने कोतवाली रानीपुर में केस दर्ज कराया है। बीएचईएल रानीपुर क्वार्टर नंबर 208/3/1 निवासी अशोक कुमार पुत्र मेधु महतो ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 और 23 जुलाई को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। कॉल करने वाले ने एसबीआई कैप सिक्योरिटीज का अधिकारी बनकर उनसे संपर्क किया और ऑप्शन ट्रेडिंग में मुनाफा दिलाने का दावा किया। उसके झांसे में आकर अशोक ने कुल 6,98,548 रुपये का निवेश किया। ठगों ने शुरुआत में 3,21,134 रुपये लौटाए, जिससे उनका भरोसा और बढ़ गया। लेकिन कुछ समय बाद बाकी रकम नहीं लौटाई गई। इस तरह उन्हें कुल 3,77,414 रुपये का नुकसान हुआ। अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें ट्रेडिंग की कोई जानकारी नहीं थी और वे केवल ठगों के बताए अनुसार निवेश करते रहे। बाद में जब ठगों से संपर्क टूट गया तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। कोतवाली प्रभारी शांति गंगवार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर 1.07 लाख ठगे
Next: उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेताओं का अनुदान डेढ़ करोड़ रुपये हुआ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार एसएसपी ने सुनी जवानों की समस्याएं, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.