Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ओएनजीसी से रिटायर बुजुर्ग को 49,760 रुपये का चूना लगाया
  • देहरादून

ओएनजीसी से रिटायर बुजुर्ग को 49,760 रुपये का चूना लगाया

RNS INDIA NEWS 27/10/2021
rns featured image new

देहरादून। ओएनजीसी से रिटायर बुजुर्ग को साइबर ठग ने 49,760 रुपये का चूना लगा दिया। आरोपी ने खुद को बीएसएनएल कर्मी बताकर पीड़ित को फोन किया। उनके मोबाइल की ऑनलाइन केवाईसी का झांसा देकर मोबाइल का एक्सेस लिया और रकम ठग ली।

ठगी अंसारी मार्ग निवासी 70 वर्षीय कृष्ण गांधी के साथ हुई। वह ओएनजीसी से रिटायर हैं और काफी पुराना बीएसएनएल का सिम उनके पास है। उनके फोन पर बीते 20 अक्तूबर को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बीएसएनएल का कर्मचारी बताया। कहा कि उनके मोबाइल की केवाईसी अपडेट नहीं है। जल्द अपडेट नहीं कराया तो उनका मोबाइल बंद हो जाएगा। इसके बाद फोन करने वाले ने ऑनलाइन केवाईसी की बात कहते हुए उनके मोबाइल में ऐनी डेस्क एप डाउनलोड करवाई। इसके बाद उससे पीड़ित के फोन का एक्सेस ले लिया।

पीड़ित से आरोपी ने इसके बाद उनके एटीएम कार्ड से दस रुपये की ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने को कहा। उसके बताए अनुसार पीड़ित ने किया तो इसके बाद उनके खाते से दो ट्रांजेक्शन में 49,760 रुपये कट गए। शहर कोतवाल रितेश साह ने बताया कि ठगी को लेकर उन्होंने साइबर पुलिस स्टेशन और थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र में उप-चुनाव के दृष्टिगत अवकाश 
Next: दिव्यांगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.