Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ओएनजीसी के पूर्व अफसर से जमीन के नाम पर 4.75 लाख हड़पे
  • देहरादून

ओएनजीसी के पूर्व अफसर से जमीन के नाम पर 4.75 लाख हड़पे

RNS INDIA NEWS 06/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  ओएनजीसी के एक सेवानिवृत्त अफसर से जमीन के नाम पर 4.75 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज भेजकर उन्हें झांसे में लिया। बसंत विहार थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बसंत विहार थानाध्यक्ष महादेव उनियाल के अनुसार ओएनजीसी के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक ने तहरीर दी कि 18 जुलाई 2023 को गुरबचन सिंह निवासी विकासनगर उन्हें मिलने घर आया था। उसने साईंलोक कालोनी, कांवली देहरादून में एक जमीन खरीदने का प्रस्ताव दिया। उसने बताया कि जमीन देविका बत्ता की है। जमीन की कीमत 1.20 करोड़ बताई गई। सौदा तय होने के बाद 18 जुलाई को ही उन्होंने एक लाख रुपये गुरबचन के खाते में ट्रांसफर किए। 26 जुलाई को गुरबचन उनसे एक लाख का एक चैक ले गया। उसने कहा कि देविका बत्ता के सभी दस्तावेज लॉकर में रखे हैं। जल्द ही एग्रीमेंट करा दिया जाएगा। फिर उनसे 50-50 हजार की दो किश्तों में एक लाख रुपये लिए। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर 2023 को गुरबचन ने उन्हें व्हाट्सएप के जरिए देविका बत्ता के नाम का 100 रुपये का स्टांप भेजा। बाद में उसने मूल स्टांप दिखाकर कहा कि वो देविका बत्ता के घर जाकर अनुबंध बनवा देगा। इसकी एवज में उनसे 50 हजार रुपये और लिए। आरोप है कि इस तरह उनसे कुल 4.75 लाख रुपये लिए गए। उन्होंने बताया कि 01 अक्तूबर को उन्होंने जमीन के बारे में पूछताछ की तो पता चला देविका बत्ता जमीन दूसरे व्यक्ति को बेच चुकी हैं। उन्होंने इस संबंध में जब गुरबचन से बात की तो उसने कहा कि वो देवकी बत्ता की दूसरी जमीन दिला देगा। इसपर उन्होंने गुरबचन को रकम लौटने के लिए कहा। आरोप है कि तब से वो रकम लौटाने में आनाकानी कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यापारी से जालसाजी में कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा
Next: शुगर मिल कर्मी के खाते से लाखों रुपये उड़ाए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.