Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शुगर मिल कर्मी के खाते से लाखों रुपये उड़ाए
  • हरिद्वार

शुगर मिल कर्मी के खाते से लाखों रुपये उड़ाए

RNS INDIA NEWS 06/07/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  शुगर मिल कर्मी के खाते से साइबर अपराधियों द्वारा लाखों रुपये निकाल दिए गए। पीड़ित को जब घटना के संबंध में जानकारी मिली तो उसने बैंक प्रबंधक को सूचित किया। बैक प्रबंधक ने उन लोगों के नाम बताए जिनके खाते में एनएफईटी के माध्यम से रकम स्थानांतरित हुई है। पीड़ित द्वारा घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के दीप कॉलोनी निवासी शिवकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह मूल रूप से ग्राम त्रिपड़ी थाना नकुड जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश का निवासी है। उसके द्वारा बताया गया कि वह शुगर मिल में कर्मचारी है। पीड़ित का कहना है कि क्षेत्र के एक बैंक में उसका खाता खुला है। 25 जून को उसके मोबाइल फोन पर कई ओटीपी आए। जिसे उसने किसी से साझा नहीं किया। बाद में उसे पता चला कि उसके खाते से अलग-अलग खातों में छह लाख रुपये निकाल दिए गए हैं। घटना के संबंध में उसके द्वारा बैंक प्रबंधक को सूचित किया गया। बैंक प्रबंधक ने जांच के उपरांत उसे बताया कि उसके खाते से एनएफईटी के माध्यम से चार खातों में रकम स्थानांतरित की गई है। यह नाम है सोनी, रश्मि आर्य तथा विजय। फिर द्वारा घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी गई जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओएनजीसी के पूर्व अफसर से जमीन के नाम पर 4.75 लाख हड़पे
Next: एक्सरे टैक्नीशियन ने मांगा रेडिएशन व पौष्टिक आहार भत्ता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.