Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • ओलंपिक में 2 बार गोल्ड जीत चुका खिलाड़ी रेप के आरोप में गिरफ्तार
  • खेल

ओलंपिक में 2 बार गोल्ड जीत चुका खिलाड़ी रेप के आरोप में गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/12/2021
rns featured image new

15 साल की नाबालिग का किया यौन शोषण

मेलहाउस। फ्रांस के स्टार स्विमर यानिक एग्नेल पर 15 साल की नाबालिग के साथ रेप और यौन शोषण का आरोप लगा है। मेलहाउस प्रोसेक्यूटर के ऑफिस ने कहा कि स्विमर यानिक के खिलाफ शनिवार को ही जांच शुरू हुई है। यानिक दो बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं। दोनों पदक उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में जीते थे।
शहर के पब्लिक प्रोसेक्यूटर एडविग रॉक्स-मोरिजोत ने कहा कि 29 साल के तैराक यानिक को ज्यूडिशियल सुपरविजन में रखा गया है। यानिक को गुरुवार को ही पेरिस में गिरफ्तार कर लिया गया था। यहां से उन्हें पुलिस कस्टडी में ईस्टर्न फ्रांस के शहर मेलहाउस लाया गया।
प्रोसेक्यूटर ने कहा कि शिकायत के मुताबिक, यह मामला 2016 का बताया जा रहा है। इसमें 15 साल की नाबालिग के साथ रेप और यौन शोषण की शिकायत की गई है। वहीं, यानिक ने 2014 में मेलहाउस स्विमिंग क्लब जॉइन किया था। यहां उन्होंने करीब 2 साल ट्रेनिंग की। इससे पहले वे 2012 ओलंपिक में दो गोल्ड जीत चुके थे। रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में कई स्विमर्स और पूर्व स्विमर्स से पूछताछ की गई है।
इसी मेलहाउस क्लब में 2000 ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट रोक्साना मारासिनिएनु भी ट्रेनर रहे हैं। मौजूदा समय में रोक्साना फ्रांस के स्पोर्ट्स मिनिस्टर हैं। यह मेलहाउस क्लब कई और भी धोखाधड़ी जैसे मामलों के कारण भी विवादों में रहा है। ज्यादातर मामले 2016 के ही हैं।
यानिक ने 2010 यूरोपियन चैंपियनशिप से इंटरनेशनल लेवल पर डेब्यू किया था। तब उन्होंने 400 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड जीता था। इसी के साथ वे फ्रांस और चैंपियनशिप के नए रिकॉर्डधारी बन गए थे। इसके दो साल बाद उन्होंने लंदन ओलंपिक में भाग लिया, जिसमें उन्होंने 200 मीटर और 4×100 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड जीता था। साथ ही साथ 4×200 फ्रीस्टाइल में सिल्वर मेडल भी जीता था। इसके अलावा 2013 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी दो गोल्ड जीते थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस लाइन रुद्रपुर में तैनात सिपाही ने फांसी लगा की आत्महत्या
Next: भारत के रोइंग खिलाडिय़ों को एशियाई चैंपियनशिप के अंतिम दिन एक स्वर्ण, तीन रजत

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.