Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ओडिशा शिक्षक हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने जेल में की आत्महत्या
  • राष्ट्रीय

ओडिशा शिक्षक हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने जेल में की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 21/12/2022
rns featured image new

भुवनेश्वर (आरएनएस)। 2021 में शिक्षिका ममिता मेहर की सनसनीखेज हत्या के मुख्य आरोपी गोबिंद साहू ने मंगलवार को बलांगीर जिले के कांटाबांजी उप-जेल में कथित रूप से आत्महत्या कर ली, एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। डीआईजी (कारागार), सुभकांत मिश्रा ने कहा, मुझे जेलर का फोन आया कि गोबिंद साहू ने अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया है। जब वह साहू को अस्पताल ले गए, तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिश्रा ने कहा कि संबलपुर के डीआईजी को जांच करने और 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया है।
संबलपुर के डीआईजी दीपक कुमार ने मीडियाकर्मियों को बताया, ममिता मेहर हत्याकांड के मुख्य आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश होना था। जब एस्कॉर्ट टीम उप-जेल जा रही थी, तो हमें सूचना मिली कि साहू ने आत्महत्या कर ली है। कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी)और सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार मामले की गहन जांच की जाएगी।
इस बीच, ओडिशा के डीजीपी सुनील बंसल ने साहू की मौत की क्राइम ब्रांच जांच के आदेश दिए हैं। कुमार ने कहा कि साहू के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और एनएचआरसी को 24 घंटे के भीतर आत्महत्या के बारे में सूचित किया जाएगा। डीजीपी के आदेश पर डीएसपी बिजय मलिक के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम मामले की जांच के लिए कांटाबांजी रवाना हो गई है। सूत्रों ने कहा कि फोरेंसिक विशेषज्ञ जांच में मदद करेंगे।
इस बीच साहू की पत्नी सुसमा ने आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या की गयी है। उसने आरोप लगाया, वह मानसिक रूप से मजबूत व्यक्ति था। अगर वह आत्महत्या करना चाहता, तो उसने बहुत पहले कर लिया होता, एक साल से अधिक समय बीतने के बाद नहीं। यह एक पूर्व नियोजित हत्या है। सुसमा ने पति की मौत के लिए जेल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए इस मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की। उन्होंने इस संबंध में केगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए, ओडिशा मानवाधिकार आयोग (ओएचआरसी) ने जेलों के विशेष महानिदेशक और बोलांगीर एसपी को 15 दिनों के भीतर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जेल में साहू की कथित आत्महत्या पर विपक्षी दलों भाजपा और कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।
भाजपा ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की, वहीं कांग्रेस ने यह पता लगाने के लिए निष्पक्ष या न्यायपालिका जांच की मांग की कि साहू ने किन परिस्थितियों में अपनी जान ली। बोलांगीर जिले के तुरेकेला प्रखंड की रहने वाली ममिता मेहर कालाहांडी जिले के महालिंग के अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थीं। वह 8 अक्टूबर, 2021 को लापता हो गई थी। 19 अक्टूबर, 2021 को पुलिस ने उसका सड़ा-गला शव महलिंग के एक निर्माणाधीन स्टेडियम से बरामद किया था। स्कूल के प्रमोटर साहू ने कथित तौर पर उसकी गला दबाकर हत्या की थी।
इस हत्या ने बड़े पैमाने पर राजनीतिक विवाद को जन्म दिया था, विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि साहू के करीबी गृह राज्य मंत्री दिब्या शंकर मिश्रा हत्या में शामिल है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्राथमिकी दर्ज करने और अपराधियों पर सख्ती में न हो कोताही : सीएम योगी
Next: नासा के मंगल ग्रह इनसाइट लैंडर ने ट्विटर पर अपनी आखिरी तस्वीर पोस्ट की

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.