Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • प्राथमिकी दर्ज करने और अपराधियों पर सख्ती में न हो कोताही : सीएम योगी
  • उत्तर प्रदेश

प्राथमिकी दर्ज करने और अपराधियों पर सख्ती में न हो कोताही : सीएम योगी

RNS INDIA NEWS 21/12/2022
rns featured image new

गोरखपुर (आरएनएस)। फरियादियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और उनके साथ आए नौनिहालों के प्रति स्नेह-अनुराग। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह सहज कार्यशैली सबको अपना मुरीद बना लेती है। हर बार की तरह मंगलवार को भी सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में ऐसा ही दृश्य देखने को मिला। करीब दो घण्टे तक सीएम योगी जनता दर्शन में मौजूद रहे। फरियादियों की भीड़ में एक-एक फरियादी तक खुद जाकर उनकी पीड़ा सुनी, उसे महसूस किया और समस्या के त्वरित निराकरण का निर्देश अधिकारियों को दिया। अफसरों को हिदायत देते हुए दो टूक कहा, प्राथमिकी दर्ज करने और अपराधियों पर सख्ती में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के बाहर आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो चरणों में करीब 600 लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को हस्तगत करते हुए निर्देशित किया कि हर मामले का निस्तारण संतुष्टिपरक होना चाहिए ताकि कोई भी फरियादी परेशान न हो। एक फरियादी ने सीएम को बताया कि कुछ लोग घर से लडक़े को बुलाकर ले गए थे। चार दिन बाद उसकी लाश मिली थी। मुकदमा नहीं दर्ज हो रहा। इस पर मुख्यमंत्री ने फरियादी को आश्वस्त किया कि वह चिंता मत करे, कार्रवाई कराकर न्याय दिलाएंगे। उन्होंने एसएसपी को उसका प्रार्थना पत्र देते हुए त्वरित एक्शन लेने का निर्देश दिया। एक महिला ने बैंक में रुपया जमा होने के बाद भी बैंक से जमा संबंधी कागज न मिलने की शिकायत की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि रुपया जमा हुआ है तो जमा का कागज दिलाया जाए या महिला का रुपया बैंक से वापस कराया जाए।  जनता दर्शन में कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर आदि मौजूद रहे। जनता दर्शन में अपनी माताओं के साथ आए नन्हे मुन्ने बच्चों को मुख्यमंत्री का प्यार-दुलार व आशीर्वाद मिला। उन्होंने बच्चों का हालचाल पूछा, पढऩे के लिए प्रेरित कर उन्हें चाकलेट गिफ्ट किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी गम और गुस्से के बीच 40 बोटियों में बँटी रेबिका पहाड़िन की लाश का हुआ अंतिम संस्कार
Next: ओडिशा शिक्षक हत्याकांड के मुख्य आरोपी ने जेल में की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.