Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • न्यायालय के आदेशों का पालन कराने में लगाया अनियमितता का आरोप
  • देहरादून

न्यायालय के आदेशों का पालन कराने में लगाया अनियमितता का आरोप

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। पूर्व काबिना मंत्री नवप्रभात ने स्थानीय प्रशासन पर न्यायालय के आदेशों का पालन कराने में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय ने नदी, नालों की जमीन से अतिक्रमण हटाने के आदेश प्रदेश सरकार को दिए हैं। इसी आदेश की आड़ में पछुवादून प्रशासन आबादी वाले क्षेत्रों में भी लोगों को नोटिस जारी कर रहा है। कहा कि नोटिस जारी करने से पहले अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को न्यायालय के आदेश का अध्ययन करना चाहिए। पूर्व काबिना मंत्री रविवार को अपने विकासनगर स्थित आवास पर मीडिया से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय में अपने आदेश में रिवर बेल्ट का जिक्र किया है। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और जन प्रतिनिधियों ने आदेश को बिना सावधानी पूर्वक पढ़े ही नोटिस जारी कर दिए। प्रशासन ने ढांग पर आवास बनाकर रहने वालों को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि विकासनगर क्षेत्र में दो मुख्य ढांग हैं। पहला ढांग नगर पालिका कार्यालय से लेकर डुमेट तक है, जबकि दूसरा ढांग नवाबगढ़ से भीमावाला तक है। जहां आज विकासनगर शहर बसा हुआ है वहां करीब दो सौ से तीन सौ साल पहले यमुना के बहने के निशान हैं। लेकिन वर्तमान में यमुना शहर से करीब तीन किमी दूर बहती है। कहा कि राजस्व रिकॉर्ड में इसे सुधारा नहीं गया है। जब प्रशासन ने नगर पालिका कार्यालय वाले क्षेत्र समेत रसूलपुर, बाबूगढ़ बस्ती को नदी पर अतिक्रमण मान कर नोटिस जारी कर दिया है। इसके चलते नदी किनारे की जमीनों के दाखिल खारिज पर भी रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि नदी, नालों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना जरूरी है, जिससे नदियों के तटबंध खुले रह सकें। लेकिन न्यायालय के आदेश को समझे बिना नोटिस जारी करने से जाहिर है कि प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जन प्रतनिधियों को अधूरी जानकारी है। उन्होंने इस संबंध में प्रशासन से सावधानी से काम करने की मांग की है। साथ ही कहा कि जल्द इस संबंध में निर्णय नहीं लिए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, संजय जैन, धीरज बॉबी नौटियाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 3 नए कोराना केस
Next: जनाक्रोश रैली निकाल की अंकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.