Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जनाक्रोश रैली निकाल की अंकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग
  • देहरादून

जनाक्रोश रैली निकाल की अंकिता के हत्यारों को फांसी देने की मांग

RNS INDIA NEWS 25/09/2022
rns featured image new

विकासनगर। अंकिता हत्याकांड के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर लोगों ने सेलाकुई में जनाक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमनपुर चौक से लेकर शहीद सत्येंद्र चौक तक रैली निकाली। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हत्यारोपियों को शीघ्र फांसी की सजा देने की मांग की। अंकिता हत्याकांड के विरोध में रविवार को जमनपुर चौक पर बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं ने एकत्रित होकर जनाक्रोश रैली निकाली। रैली जमनपुर से मुख्य बाजार सेलाकुई होते हुए शहीद सत्येंद्र चौक पहुंची। सत्येंद्र चौक पर रैली को संबोधित करते हुए पूर्व दर्जाधारी आकिल अहमद ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है। महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हर उत्पीड़न के पीछे भाजपा के नेताओं का हाथ है, जिन्हें भाजपा की प्रदेश सरकार और नेता बचाने में लगे हैं। कहा कि अंकिता हत्याकांड में हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के नाम पर सरकार सबूतों को मिटा रही है। कहा कि रातोंरात हत्यारोपी भाजपा नेता के बेटे के रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाकर सबूत मिटा दिये गये हैं। दर्जाधारी आकिल अहमद ने अंकिता हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार एक तरहफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं, दूसरी तरफ भाजपा नेता के पुत्र अंकिता हत्याकांड करते हैं। रैली में नसीमा, रीता देवी, बृजेश चौधरी, संतोष अग्रवाल, मेहरोना खान, जय शिखा, रेनू शर्मा,नीलम थापा, मोनिका यादव, रिंकी ,अलीना, मौसमी, माया ,सोफिया, सबीना आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: न्यायालय के आदेशों का पालन कराने में लगाया अनियमितता का आरोप
Next: एक लाख की अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.