Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • न्यायालय के आदेश पर आढ़ती व दो महिला बैंक कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

न्यायालय के आदेश पर आढ़ती व दो महिला बैंक कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 27/03/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। किसान के आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल कर फर्जी खाता खोलने के मामले में महिला बैंक प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में आढ़ती पिता-पुत्र और बैंक की महिला अकाउंटेंट भी आरोपी हैं। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हल्द्वानी के ग्राम हरिपुर सूखा निवासी मोहम्मद सुहेल सिद्दीकी ने वर्ष 2020 में अदालत को दिये प्रार्थनापत्र में बताया था कि उनकी सितारगंज के कुंवरपुर सिसैया जमनी फार्म के नजदीक यूपी के बहेड़ी में कृषि भूमि है। अपनी फसल वह लंबे समय से सितारगंज मंडी के आढ़ती मोहित गोयल और उनके पिता राम अवतार गोयल को बेचते थे। बताया कि उन्होंने फसल बेचने के एवज में बनने वाले दस्तावेजों के लिये अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड और चेक की प्रतियां पिता-पुत्र को दी थीं। सुहेल के अनुसार 21 अगस्त 2020 को सितारगंज स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा प्रबंधक शिवानी भाटिया का फोन आया। शिवानी ने बताया कि सुहेल के नाम से उनके बैंक में खाता खोला गया है और इसकी केवाईसी के लिये कॉल की गयी है। सुहेल का कहना था कि उन्होंने खाता नहीं खुलवाया था। इसके बावजूद बैंक प्रबंधक की ओर से केवाईसी का दबाव बनाया गया। इस पर उन्होंने सितारगंज कोतवली में शिकायत की। आरोप है कि इसके बाद गोयल पिता-पुत्र ने समझौते के लिये दबाव बनाया। सुहेल ने आरोप लगाया कि मोहित, रामअवतार ने बैंक प्रबंधक शिवानी भाटिया और अकाउंटेंट रूही के साथ मिलकर उनके दस्तावेजों पर फर्जी खाता खोला।
अदालत ने बीते दिनों पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये थे। रविवार को पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468,471, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ व्यापारियों ने दिया धरना
Next: जौलजीबी में गोरी नदी के किनारे सुरक्षा दीवार लगाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गुंडा एक्ट की कार्रवाई के विरोध में श्रमिक संगठनों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.