Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
  • नैनीताल

नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

RNS INDIA NEWS 30/07/2023
hang

हल्द्वानी। आरटीओ रोड स्थित कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस व परिजनों को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इससे मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार वार्ड 3 जसपुर ऊधमसिंह नगर निवासी विकास कुमार हल्द्वानी में एक लोहे की वर्कशॉप में काम करते हैं। उनकी 18 साल की बेटी अनुष्का आरटीओ रोड स्थित एक कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। अनुष्का अपनी मां व छोटे भाई के साथ शिव विहार तल्ली बमौरी में किराए के मकान में रहती थी। बीते शनिवार की दोपहर अनुष्का पढ़ाई की बात कहकर अपने कमरे में चली गई। इस दौरान मां कपड़े सुखाने छत पर गई थी। कुछ देर बाद जब वह नीचे आई तो बेटी फंदे पर लटकी थी, उसकी धड़कन चल रही थी। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर परिजन निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी भेजा। रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रेटा पैकिंग में मिलेगा आंचल का दूध
Next: बंधक बनाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.