Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बंधक बनाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
  • हरिद्वार

बंधक बनाकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 30/07/2023
Girl abuse pocso

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र से एक दिहाड़ी पेशा किशोरी को उसकी ही परिचित युवती ने तीन युवकों को हवाले कर दिया। रुड़की क्षेत्र में तीन दिन तक आरोपियों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत मिलने पर श्यामपुर पुलिस ने किशोरी को रुड़की क्षेत्र से बरामद किया है। इधर, आरोपी युवती एवं उसके परिचित तीनों आरोपी युवकों की तलाश में पुलिस जुट गई है। श्यामपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक किशोरी पिछले दो माह से बहादराबाद क्षेत्र में एक ठेकेदार के पास दिहाड़ी मजदूरी कर रही थी। चार दिन पूर्व किशोरी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ आने के बाद परिजन उससे मिलने बहादराबाद पहुंच गए। लेकिन किशोरी उन्हें वहां नहीं मिली। परेशान परिजन बहादराबाद पुलिस पहुंचे। जहां से पुलिस ने मामला श्यामपुर का बताकर उन्हें वापस भेज दिया। परिजन श्यामपुर पुलिस पहुंचे। यहां उन्होंने बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके कुछ देर बाद ही चंडीघाट चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल ने किशोरी को रूड़की क्षेत्र से बरामद कर परिजन को सौंप दिया। किशोरी ने उसके बाद परिजन से आपबीती बयां की। उसने बताया कि उसकी एक परिचित युवती उसे रुड़की ले गई थी। जहां उसने उसे तीन युवकों के सुपुर्द कर दिया था। युवकों ने कई दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात सामने आने पर अवाक रह गए परिजन बेटी को लेकर देवभूमि भैरव सेना संगठन के अध्यक्ष चरणजीत सिंह पाहवा के पास पहुंच गए। जिलाध्यक्ष चरणजीत सिंह ने पूरे परिवार को चंडीघाट चौकी ले जाकर पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर शहर कोतवाली में तैनात महिला एसआई प्रिंयका भारद्वाज को मामले की जांच सौंपी गई। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मामले में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने, पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी युवती एवं युवकों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। जिनकी धरपकड़ के प्रयास जारी है। एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
Next: सीएम धामी ने किया मुख्य सेवक सदन में स्वनिधि परिवार के लाभार्थियों के साथ संवाद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

संघ शिक्षा वर्ग में सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन, सेवा कार्यों से परिचित हुए शिक्षार्थी

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शादी से चार दिन पहले युवती लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

ढंडेरा में नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाया, सात दुकानदारों के चालान

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.