Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नर्सिंग भर्ती : अभ्यर्थियों ने दी मंत्री आवास घेराव की चेतावनी
  • देहरादून

नर्सिंग भर्ती : अभ्यर्थियों ने दी मंत्री आवास घेराव की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/12/2021
rns featured image new

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा वर्षवार मेरिट के आधार पर नर्सिंग अधिकारियों की भर्ती किये जाने के ऐलान पर अभ्यर्थियों में गुस्सा है। नर्सिंग भर्ती परीक्षा बार बार रद्द किये जाने से गुस्साए अभ्यर्थियों ने बुधवार को मंत्री आवास का घेराव करने की चेतावनी दी है। अभ्यर्थियों ने मंगलवार को पूर्व दर्जाधारी मनीष कुमार नागपाल से मिले। कहा कि पिछले सवा साल में सरकार ने तीन बार नर्सिंग के अभ्यार्थियों की लिखित परीक्षा के लिए आदेश जारी किए। तीनों बार ही लिखित परीक्षा का कार्यक्रम रद्द कर दिया, जिसके कारण अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक है। सवा साल से वह धक्के खा रहे हैं और उनको इंसाफ नहीं मिल रहा है। सरकार पता नहीं किन कारणों से इस परीक्षा को रद्द कर देती है। नागपाल ने कहा कि सरकार से बात कर रहे हैं, कांग्रेस अभ्यर्थियों के साथ खड़ी है। उनकी सरकार आने पर बेरोजगारों को उनका हक दिया जाएगा। भाजपा सरकार लगातार प्रदेश के अंदर बेरोजगारों और युवाओं का उत्पीड़न कर रही है। अगर उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। लिखित परीक्षा नहीं करवाई तो कांग्रेस की सरकार आने पर इस काम को कराया जाएगा। इस दौरान महामंत्री नवीन जोशी, पंकज नेगी, आशु रावत, नवनीत प्रजापति आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 11 दिसम्बर को फिर उत्तराखंड दौरे पर आएंगे अरविंद केजरीवाल
Next: 9 दिसंबर को विधानसभा घेराव करेगी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.