Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना संकट काल में समाचार पत्र पत्रिकाओं की समस्याओं को समझें: एनयूजे उत्तराखण्ड
  • देहरादून

कोरोना संकट काल में समाचार पत्र पत्रिकाओं की समस्याओं को समझें: एनयूजे उत्तराखण्ड

RNS INDIA NEWS 01/06/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखण्ड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख संस्था नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) ने महानिदेशक सूचना को दिये ज्ञापन में समाचार पत्र-पत्रिकाओं की विज्ञापन सूचीबद्धता सूची में पूर्व से डीएवीपी और विभागीय दर पर सूचीबद्ध अनेक लघु, मध्यम और मझोले समाचार पत्र पत्रिकाओं को उनका पक्ष सुने और जाने बिना बाहर कर दिये जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है।

यूनियन ने कहा है कि विज्ञापन सूचीबद्धता की बैठक से पूर्व अपर निदेशक से हुई वार्ता में आश्वासन मिला था कि पूर्व से डीएवीपी और विभागीय दर पर सूचीबद्ध उत्तराखण्ड के लघु, मध्यम और मझोले समाचार पत्र पत्रिकाओं के साथ लचीलापन रखा जायेगा और यह भी आश्वस्त किया गया था कि किसी भी कमी या आपत्ति के निस्तारण के लिए 15 दिन का समय दिया जायेगा। किन्तु नवीनीकरण के आवेदनों की कमियों और आपत्तियों से समाचार पत्र-पत्रिकाओं को अवगत कराये बिना, उनका पक्ष सुने बिना और आपत्तियों के निस्तारण के लिए अवसर प्रदान किये बिना ही नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत के विरूद्ध समिति/विभाग द्वारा लिया गया एकाकी निर्णय सर्वथा अनुचित है।

यूनियन ने ज्ञापन में कहा है कि सूचना विभाग द्वारा 31 मई, 2021 को ही एक अन्य आदेश द्वारा डीएवीपी तथा विभागीय दर पर सूचीबद्ध दैनिक, सांध्य दैनिक तथा साप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक तथा त्रैमासिक पत्रिकाओं को डेगू से बचाव आधारित विज्ञापन जारी किया गया है। एक ही तिथि में दो पृथक-पृथक आदेशों द्वारा कुछ समाचार पत्रों को विज्ञापन सूचीबद्धता से बाहर कर देना और कुछ को विज्ञापन जारी करना अनुचित और समाचार पत्रों के हितों को नुकसान पहुंचाने वाला है।

ज्ञातव्य है कि कोरोना महामारी के कारण विगत डेढ़ वर्ष से समाचार पत्र-पत्रिका आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। इस दौरान उत्तराखण्ड में ही अनेक पत्रकार करोना के कारण असमय अपनी जान गंवा चुके हैं और कई गंभीर संक्रमण से जूझ रहे हैं। बाजार की गिरती अर्थव्यवस्था के कारण भी समाचार पत्र पत्रिका बंदी के कगार पर पहुंच चुके हैं। इस संकट के दौर में कई मीडियाकर्मियों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न होने के कारण वे दूसरों की मदद के सहारे जीवन यापन कर रहे हैं। फिर भी अब तक वे किसी तरह अपने प्रकाशनों की निरंतरता बनाये हुये हैं। इस संकट के समय में पूर्व से सूचीबद्ध समाचार पत्र पत्रिकाओं को विभागीय और मानवीय सहयोग कर सहारा देने के बजाय उन्हें सूचीबद्धता/नवीनीकरण से बाहर करना उनके मुख से निवाला छीन कर उनका उत्पीड़न करने जैसा है।

यूनियन ने मांग की है कि इस कोराना संकटकाल में पूर्व से डीएवीपी दर प्राप्त और विभागीय दर पर सूचीबद्ध समाचार पत्र पत्रिकाओं को यथावत सूचीबद्ध व नवीनीकृत करने, पूर्व से सूचीबद्ध किसी भी समाचार पत्र के विज्ञापन न रोकने, और रोके गये विज्ञापन समान रूप से सभी को प्रदान करने, किसी समाचार पत्र पत्रिका में कोई विशेष आपत्ति है तो उसको दूर करने के लिए पर्याप्त समय प्रदान किया जाय।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीमा कम्पनी के खिलाफ धरना दिया
Next: क्वारब पुल क्षतिग्रस्त, यातायात बाधित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

प्रारंभिक बाल विकास को मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण विभाग और दोस्त लर्निंग फाउंडेशन के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-01 at 15.25.57_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने 276 नवचयनित अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.