Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • एनयूजे ने ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वितरित की स्वास्थ्य किट
  • हरिद्वार

एनयूजे ने ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वितरित की स्वास्थ्य किट

RNS INDIA NEWS 11/06/2021
08 (21)

हरिद्वार। नेशलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) के तत्वावधान में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ग्राम टांडा भागमल में ग्रामीणों को स्वास्थ्य किट का वितरण किया गया। वितरित की गई स्वास्थ्य किट में आवश्यक दवाइयों के साथ-साथ सैनिटाइजर, मास्क, साबुन आदि ग्राम वासियों को वितरित करते हुए नेशलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट उत्तराखंड के संरक्षक व निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र भट्ट व औषधि निरीक्षक अनीता भारती ने ग्राम वासियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय बताने के साथ आवश्यकता पडऩे पर दवाइयों के उपयोग के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने कोरोना वैक्सीन लगवाने में झिझक रहे ग्रामीणों की भ्रांतियां दूर करते हुए कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इससे आप अपने साथ-साथ परिवार और समाज को भी सुरक्षित रखते हैं। उन्होंने कहा कि वैक्सीन लगवाना ही कोरोना से बचाव का सुरक्षित उपाय है। ग्राम प्रधान मोतीराम ने ग्रामीणों से मास्क पहनने, दो गज की दूरी रखने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव ही सुरक्षा है। इस अवसर पर नेशलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के जिलाध्यक्ष सरदार विक्रम सिंह सिद्धू, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील शर्मा, पत्रकार सूर्या राणा, एसआईडी सुरेंद्र भंडारी, केके शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, सतीश कश्यप, देवराज कश्यप, सिद्धांत कौशिक आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जंगल में पेड़ से लटका मिला बुजर्ग का शव
Next: सतपाल महाराज ने किया चीला में राजाजी रॉयल रेस्टोरेंट का लोकार्पण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.