Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नियमितिकरण में देरी से उपनलकर्मी आक्रोशित
  • नैनीताल

नियमितिकरण में देरी से उपनलकर्मी आक्रोशित

RNS INDIA NEWS 26/12/2025
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)।  उपनल कर्मचारियों में नियमितीकरण और वेतनमान एवं महंगाई भत्ता (डीए) सहित अन्य मांगों पर कार्रवाई न होने से आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की घोषणा और न्यायालय के आदेश के बाद भी शासन उनके पक्ष में शासनादेश जारी करने में देरी कर रहा है। शुक्रवार को उत्तराखंड उपनल संविदा कर्मचारी संघ की ऑनलाइन बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि सरकार का निर्णय को लगातार लंबित रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। वर्षों से सेवा दे रहे उपनल कर्मचारी आज भी अस्थिर भविष्य और आर्थिक असुरक्षा का सामना कर रहे हैं, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश महामंत्री प्रमोद गुसाईं ने कहा कि नियमितीकरण एवं पे स्केल-डीए का मामला कोई नया नहीं है। वर्ष 2018 का आदेश है। इस संबंध में कई स्तरों पर कमेटियां गठित हो चुकी हैं, फिर भी ठोस निर्णय न लेना सरकार की नीयत पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन भट्ट ने कहा कि उपनल कर्मचारी वर्षों से विभागों की रीढ़ बनकर कार्य कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उनका वैधानिक हक नहीं दिया जा रहा है। बैठक में मनोज जोशी, गणेश गोस्वामी, मनोज गड़कोटी, अनिल कोठियाल, योगेश भाटिया, संदीप, तेजा सिंह बिष्ट, कमल गडिया, त्रिभुवन बसेड़ा, विनोद बिष्ट, अचल वर्मा मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पटरी वालों ने लगाया नगर पालिका पर भेदभाव करने का आरोप
Next: सरकारी विभागों का 446 करोड़ बकाया वसूल करे ऊर्जा निगम

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.