Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पटरी वालों ने लगाया नगर पालिका पर भेदभाव करने का आरोप
  • देहरादून

पटरी वालों ने लगाया नगर पालिका पर भेदभाव करने का आरोप

RNS INDIA NEWS 26/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  पटरी व्यापारियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शहीद स्थल झूला घर पर छठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान पटरी व्यापार संगठन के महासचिव संजय टम्टा ने नगर पालिका परिषद मसूरी पर उनके द्वारा चलाई जा रही गोल्फ कार्ट को सील करने का आरोप लगाया।उन्होंने शहीद स्थल पर शौचालय चलाने वाले को भी हटाने की बात कही। पटरी व्यवसायियों की लड़ाई लड़ रहे रेहडी पटरी समिति के सचिव संजय टम्टा ने कहा कि नगर पालिका ने उनकी गोल्फ कार्ट सील कर दी। उनका कहना था कि पटरी वालों के हक की लड़ाई लड़ने पर पालिका परिषद ने उनके खिलाफ बदले की भावना से कार्रवाई की है। जबकि गोल्फ कार्ट का संचालन वह अपना रिक्शा जमा करने के बाद कर रहे थे, जिस पर उनका हक छीन लिया गया। उन्होंने कहा कि लड़ाई जारी रहेगी व आंदोलन को और तेज किया जायेगा। पर्यावरण मित्र कोमल कुमार ने कहा कि शहीद स्थल पर वह शौचालय का संचालन करते हैं, उनका शौचालय वापस ले लिया गया है जबकि उनका परिवार उसी से पलता है। पालिका कहती है कि या तो शौचालय चलाओ या पटरी लगाओ। दूसरी ओर रेहड़ी पटरी व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल नगर पालिका अधिशासी अधिकारी से मिलने गया। पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने कहा कि जो 14 गोल्फ कार्ट आवंटित की गयी थी उसमें शर्त थी कि जो गोल्फ कार्ट चलाएगा व उनका लाइसेंस होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
Next: नियमितिकरण में देरी से उपनलकर्मी आक्रोशित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.