Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एनआइटी सुमाड़ी के स्थायी परिसर का निर्माण कार्य शुरू करने को लगाई प्रधानमंत्री से गुहार
  • पौड़ी

एनआइटी सुमाड़ी के स्थायी परिसर का निर्माण कार्य शुरू करने को लगाई प्रधानमंत्री से गुहार

RNS INDIA NEWS 30/07/2020
rns featured image new

पौड़ी के सुमाड़ी में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआइटी) के स्थायी परिसर का निर्माण कार्य अविलंब शुरू करवाने को लेकर प्रगतिशील जन मंच ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। इसके लिए गुरुवार को मंच से जुड़े सदस्यों ने उपजिलाधिकारी श्रीनगर के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।प्रगतिशील जन मंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी ने कहा कि 2009 में स्वीकृत और 2010 से कक्षाएं शुरू होने के बावजूद सुमाड़ी में अभी तक एनआइटी का स्थायी परिसर नहीं बन पाया है, जबकि 2013 में सुमाड़ी, खालू, चमराड़ा, नयालगढ़ के ग्रामीणों ने 159 हेक्टेयर भूमि संस्थान के लिए दान में दी थी। उन्होंने कहा कि 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत और 2019 में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री ने सुमाड़ी में एनआइटी के स्थायी परिसर के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था, लेकिन अभी तक 2014 में एनबीसीसी द्वारा की गई घेरबाड़ के अतिरिक्त सुमाड़ी की जमीन में अन्य कोई कार्य नहीं हुआ। अनिल स्वामी ने कहा कि संस्थान को भूमि दान देने वाले परिवारों के युवकों को रोजगार में वरीयता देने विशेषकर तृतीय, चतुर्थ श्रेणी के पदों पर योग्यतानुसार नियुक्तियां देने और जेईई जैसी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं के लिए एनआइटी द्वारा कोचिंग कक्षाएं संचालित की मांग की गई। ज्ञापन भेजने वालों में मंच के उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सचिव सुरजीत बिष्ट, संरक्षक जेपी पुरी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरएसएस स्वयंसेवकों ने किया रक्तदान
Next: कोरोना योद्धाओं को आयुष किट का किया वितरण

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.