Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • निर्माण की लापरवाही ने ली महिला की जान, डिग्री कॉलेज बना संवेदनहीन!
  • अल्मोड़ा

निर्माण की लापरवाही ने ली महिला की जान, डिग्री कॉलेज बना संवेदनहीन!

RNS INDIA NEWS 31/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। भतरौजखान डिग्री कॉलेज के पास निर्माणाधीन स्थल पर लापरवाही एक महिला की जान पर भारी पड़ गई। शनिवार को ग्राम देवरापानी-भतरौजखान निवासी 35 वर्षीय अनीता देवी, पत्नी चंदन प्रकाश, किसी काम से भिकियासैंण गई थीं। सुबह करीब 11 बजे काम निपटाकर जब वह एक परिचित की मोटरसाइकिल से घर लौट रही थीं, तभी डिग्री कॉलेज के ऊपर चल रहे निर्माण कार्य से अचानक एक बड़ा पत्थर गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद अनीता देवी दर्द से तड़पती रहीं, लेकिन डिग्री कॉलेज के किसी भी कर्मचारी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस को कई बार फोन किया, लेकिन जब कोई मदद नहीं मिली, तो एक आम नागरिक ने अपनी गाड़ी से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद अनीता देवी को ऋषिकेश स्थित एम्स रेफर किया गया, जहां सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे ने डिग्री कॉलेज के कर्मचारियों की संवेदनहीनता को उजागर कर दिया है। सवाल उठता है कि क्या कॉलेज के वाहन सिर्फ पार्किंग में खड़े रहने के लिए हैं? क्या इनमें बैठे लोगों में इंसानियत की भावना पूरी तरह खत्म हो गई है? अनीता देवी की मौत ने उनके तीन मासूम बच्चों के सिर से माँ का साया छीन लिया। इस घटना ने प्रशासनिक लापरवाही और समाज में बढ़ती उदासीनता को भी उजागर कर दिया है। यह दुर्घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि एक चेतावनी है कि अगर हम अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ते रहे, तो मानवीय संवेदनाएं पूरी तरह समाप्त हो जाएंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रा को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया
Next: सीएम धामी ने अस्पताल पहुंचकर फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों का हाल चाल जाना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.