Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • निकाय चुनाव: वार्डवार मतदाता सूची तैयार करने को अधिकारी नियुक्त
  • नैनीताल

निकाय चुनाव: वार्डवार मतदाता सूची तैयार करने को अधिकारी नियुक्त

RNS INDIA NEWS 09/03/2023
rns featured image new

हल्द्वानी। स्थानीय निकाय चुनाव को वार्डवार मतदाता सूची तैयार करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों की तैनाती कर दी है। जिसके तहत जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक अधिकारी व नोडल अधिकारी के पदों पर नियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि नगर निगम, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिवचरण द्विवेदी को जिला निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नामित किया है। वह जिले में समस्त स्थानीय निकायों के लिए आयोग की ओर से निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं नोडल अधिकारी के कार्यों पर निगरानी और समन्वय स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्देशन में सहायक निर्वाचन अधिकारी व नोडल अधिकारी चुनाव में अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्देशन में पर्यवेक्षक, संगणक व चुनावों के कार्यों में लगे कार्मिक काम करेंगे। सहायक निर्वाचक अधिकारी निकायों के लिए समन्वय अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देश के मुताबिक नगर निगम के लिए सहायक नगर आयुक्त व अन्य समस्त निकायों में अधिशासी अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे। वह चुनाव के दौरान निकायों के लिए समन्वय अधिकारी के रूप में कार्य करने के साथ ही मतदाता सूची बनाने की व्यवस्थाएं देखेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शराब का ठेका हटाने की उठाई मांग
Next: राफ्टिंग के क्षेत्र में देश विदेश के नक्शे में आए टनकपुर : सीएम

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

एसआईआर के डिजिटाइजेशन को डाटा एंट्री आपरेटर संख्या बढ़ाएं: जोगदंडे

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.