Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शराब का ठेका हटाने की उठाई मांग
  • पौड़ी

शराब का ठेका हटाने की उठाई मांग

RNS INDIA NEWS 09/03/2023
rns featured image new

पौड़ी। यमकेश्वर ब्लाक के नीलकंठ रोड पर गरुड़ चट्टी में खुले शराब के ठेके के विरोध में एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को डीएम से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से शराब के ठेके को इस स्थान से हटाने की मांग की। कहा कि शराब के ठेके को नहीं हटाने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। गुरुवार को गरुड़ चट्टी से पहुंचे स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम डा.आशीष चौहान से मुलाकात की। इस दौरान चंद्रभूषण शर्मा, कमल रावत आदि ने डीएम को बताया कि गरुड़ चटटी क्षेत्र कुंभ मेला व विश्व प्रसिद्ध नीलकंठ शिव धाम मेला क्षेत्र के अंतर्गत आता है। साथ ही गंगा नदी के निकट यह स्थान राजाजी पार्क क्षेत्र के अंतर्गत भी है। जिससे यहां पर हाथियों की आवाजाही इस क्षेत्र में बनी रहती है। इस क्षेत्र में लगभग 4 लोगों की अब तक शराब के ठेके के करीब हाथी द्वारा मारे जाने की घटनाएं हो चुकी हैं। जिसके चलते यह स्थान अत्यंत संवेदनशील है। कहा कि जनता के विरोध के बावजूद भी ठेका संचालित हो रहा है जोकि न्यायसंगत नहीं है। कहां की है यदि प्रशासन द्वारा शराब के ठेके को हटाने की कार्रवाई नहीं की जाती है तो जनता के साथ मिलकर उग्र आंदोलन के साथ ही शराब के ठेके को बंदकर दिया जाएगा। वहीं, डीएम ने जांच कमेटी बनाते हुए 4 दिन के भीतर कार्रवाई का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया । इस मौके पर प्रदीप रावत, सुरेंद्र सिंह नेगी, सतेंद्र पंवार, शैलेंद्र बड़ोला आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां से झगड़े के बाद बेटी ने गटका तेजाब
Next: निकाय चुनाव: वार्डवार मतदाता सूची तैयार करने को अधिकारी नियुक्त

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.