Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • निजी अस्पताल में दो दिन के नवजात की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

निजी अस्पताल में दो दिन के नवजात की मौत

RNS INDIA NEWS 29/10/2024
rns featured image new

काशीपुर।   एक निजी अस्पताल में दो दिन के एक नवजात की मौत हो गई। दंपति ने अस्पताल प्रशासन पर रुपये के अभाव में इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। वहीं समाज सेवी गगन कांबोज परिजनों के साथ नवजात का शव लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गये। समाजसेवी ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई होने तक धरना जारी रखने और नवजात के शव का अंतिम संस्कार नहीं करने की चेतावनी दी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम के कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। मंगलवार सुबह ढकिया गुलाबो निवासी मनोज सैनी पुत्र हीरालाल समाजसेवी गगन कांबोज के साथ नवजात का शव गोदी में लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गये। मनोज सैनी ने कहा कि 27 अक्तूबर को सरकारी अस्पताल में उसकी पत्नी ने एक पुत्री को जन्म दिया। अस्पताल में उचित साधन नहीं होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद वह नवजात को लेकर मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। लेकिन वेंटिलेटर की सुविधा नहीं होने पर अस्पताल ने भी नवजात को रेफर कर दिया। इसके बाद वह रामनगर रोड स्थित एक अन्य निजी अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी पुत्री को भर्ती किया गया। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन ने उसे पैसों की व्यवस्था करने को कहा। इस पर पीड़ित ने असमर्थता जताई और अयुष्मान कार्ड से इलाज कराने की मांग की, लेकिन अस्पताल प्रबंधन अयुष्मान कार्ड के साथ ही पैसों की मांग कर रहा था। आरोप लगाया कि जब उसने असमर्थता जताई तो उन्होंने नवजात को वेंटिलेटर से हटाकर पीड़ित की गोद में दे दिया। इलाज नहीं मिलने पर सोमवार की रात नवजात ने दम तोड़ दिया। पीड़ित ने नवजात का डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमोर्टम कराने और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जांच कराने की मांग की। सूचना पर तहसीलदार पंकज चंदोला के साथ पुलिस भी पहुंच गई। कुछ देर बाद पहुंचे एसडीएम अभय प्रताप सिंह के कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एचओडी से अभद्रता करने वाले उपनल कर्मी पर असमंजस
Next: राशिफल 30 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

घास काट रही महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.