Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • एनएचएम कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
  • टिहरी

एनएचएम कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 06/06/2023
rns featured image new

नई टिहरी। एनएचएम संविदा कर्मचारी ने सात लंबित मांगों के निराकरण को लेकर काली पट्टी बांधकर अपना विरोध जताया। कर्मचारियों ने जल्द मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को सात सूत्रीय मांगों को लेकर टिहरी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों ने हाथ की बांह पर काली पट्टी बांध कर अपना विरोध दर्ज करवाया। कर्मचारियों ने प्रत्येक माह की पांच तारीख तक वेतन दिये जाने,सभी कर्मचारियों को हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ देने, एनएचएम कर्मचारी के मृत्यु की दशा में उसके परिवार को आर्थिक मद्द के साथ परिवार के सदस्य को अनुकंपा के आधार पर किसी भी विभाग में नियुक्ति देने, सीएम की घोषणा के अनुरुप कोविड में सरहानीय कार्य करने वाले कर्मचारी को दस हजार प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की मांग की है। साथ ही वर्ष 2022 में हड़ताल के दौरान हरिद्वार से हटाई गई स्टाफ नर्सेज की पुर्न बहाली, रुद्रप्रयाग जिले में टीएंडएम कंपनी के माध्यम से कार्यरत 11 एएनएमों का सेवा विस्तार किये जाने की मांग की है।
संगठन प्रदेश अध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि मांगों को लेकर प्रथम चरण में कर्मचारी काला फीता बांधकर अपना विरोध दर्ज कर रहे हैं। नौ जून को कर्मचारी एक दिन का कार्य बहिष्कार करेंगे, मांगें न माने जाने की दशा में 12 जून को समस्त एनएचएम कर्मचारी मिशन निदेशक के दफ्तर का घेराव करेंगे। इसके बाद भी मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन शुरु किया जाऐगा। मांग करने वालों में अनिल बिजल्वाण, विवेक बगाड़ी, अनुर्ज रावत, दर्मियान सिंह, कमला तोपवाल, ऋषभ उनियाल, डॉ. रीना सिंह, मधु डोभाल, तनुजा, विजय लक्ष्मी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौंसली-कोसी एवं पांडेखोला-चितई राष्ट्रीय राजमार्ग में बाईपास को मंजूर कर शासनादेश जारी करे सरकार: बिट्टू कर्नाटक
Next: एनएसयूआई ने की समर्थ पोर्टल बंद करने की मांग, धरना

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.