Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चौंसली-कोसी एवं पांडेखोला-चितई राष्ट्रीय राजमार्ग में बाईपास को मंजूर कर शासनादेश जारी करे सरकार: बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

चौंसली-कोसी एवं पांडेखोला-चितई राष्ट्रीय राजमार्ग में बाईपास को मंजूर कर शासनादेश जारी करे सरकार: बिट्टू कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 06/06/2023
bittu karnatak

अल्मोड़ा। आज प्रेस को जारी एक बयान में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग में चौड़ीकरण के नाम पर यदि अल्मोड़ा की जनता के भवनों, दुकानों आदि से खिलवाड़ करने की सोची गई तो न केवल इसका विरोध होगा बल्कि सरकार और संबंधित विभाग के खिलाफ एक बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। श्री कर्नाटक ने कहा कि वे पूर्व में अनेकों बार ज्ञापनों के माध्यम से और चार बार स्वयं मिलकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को इस संबंध में विस्तार से बता भी चुके है तथा केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी के द्वारा उन्हें आश्वासन भी दिया गया है कि अल्मोड़ा में नेशनल हाईवे का विस्तारीकरण शहर से न करके चौंसली कोसी मार्ग से किया जायेगा, साथ ही पांडेखोला, शैल, एनटीडी, चितई आदि क्षेत्रों से जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग भी बाईपास बनाकर शहर से बाहर ही बाहर निकाला जाएगा। इसके बाद भी अभी तक इस संबंध में शासनादेश का जारी ना होना स्पष्ट प्रदर्शित करता है कि संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों पर अफसरशाही हावी है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग यह अच्छी तरह से समझ ले कि किसी भी दशा में नेशनल हाईवे का चौड़ीकरण नगर क्षेत्र से नहीं करने दिया जाएगा तथा अल्मोड़ा की जनता के भवन और प्रतिष्ठानों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। कर्नाटक ने कहा कि यदि अविलंब नेशनल हाईवे को चौंसली-कोसी बाईपास तथा पांडेखोला-चितई तक बाईपास में परिवर्तित कर इसका शासनादेश स्वीकृत नहीं किया गया तो वे स्थानीय जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी संबंधित विभाग एवं सरकार की होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बसों में अतिरिक्त सवारियां ना बैठने के आदेश से यात्री हुए परेशान
Next: एनएचएम कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.