Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • बनेगी पॉलिसी: एनएचएम कर्मचारियों को अपने अधीन लेने की तैयारी में हिमाचल सरकार
  • हिमाचल प्रदेश

बनेगी पॉलिसी: एनएचएम कर्मचारियों को अपने अधीन लेने की तैयारी में हिमाचल सरकार

RNS INDIA NEWS 02/04/2022
rns featured image new

शिमला। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए सरकार राहत देने जा रही है। इन कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पॉलिसी बनाई जा रही है। सर्व शिक्षा अभियान की तर्ज पर कर्मचारियों के लिए बनाई गई पॉलिसी को देखा जा रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी की यूनियन पदाधिकारियों के साथ बैठक हो गई है। सरकार से इस फैसले से एनएचएम के करीब दो हजार कर्मचारियों को फायदा होगा। वर्तमान में एनएचएम में 29 कैटेगिरी है। इनमें डॉक्टर, नर्स, फार्मासिस्ट, रेडियोग्राफर, डेंटल सर्जन और मेकेनिक और सर्जन, मेडिकल ऑफिसर, सोशल वर्कर, स्टाफ नर्स, बीसीसी कोऑर्डिनेटर, अकाउंटेंट, तकनीकी सहायक, डाटा मैनेजर आदि शामिल हैं। हालांकि, प्रदेश सरकार ने इन कर्मचारियों का बेसिक वेतनमान हिमाचल सरकार के अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारियों और अधिकारियों के बराबर कर दिया है।

इस फैसले से एनएचएम में तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों को 2000 से लेकर 17000 रुपये तक फायदा होगा। इसके अलावा नौकरी के दौरान अगर किसी कर्मचारी और अधिकारी की मृत्यु होती है तो ऐसी स्थिति में उनके आश्रितों के लिए भी नौकरी का प्रावधान किया गया है। कर्मचारियों को हर महीने 400 रुपये प्रति महीने मेडिकल अलाउंस भी मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को 12 कैजुअल लीव, 10 मेडिकल, पांच स्पेशल लीव और दो आरएच देने का आदेश भी जारी कर दिए हैं। एनएचएम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अमीचंद शर्मा ने यूनियन ने सरकार से पालिसी की मांग की है। एनएचएम निदेशक को सर्व शिक्षा अभियान के अलावा अन्य राज्यों में कर्मचारियों के लिए बनाई गई पॉलिसी भी दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षक महासंघ: नौकरी से निकाले पीटीए, एसएमसी शिक्षकों को बहाल किया जाए, शिक्षा निदेशक से उठाया मामला
Next: राशिफल 03 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.