Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • शिक्षक महासंघ: नौकरी से निकाले पीटीए, एसएमसी शिक्षकों को बहाल किया जाए, शिक्षा निदेशक से उठाया मामला
  • हिमाचल प्रदेश

शिक्षक महासंघ: नौकरी से निकाले पीटीए, एसएमसी शिक्षकों को बहाल किया जाए, शिक्षा निदेशक से उठाया मामला

RNS INDIA NEWS 02/04/2022
rns featured image new

शिमला। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने मंडी और कुल्लू जिला में नौकरी से निकाले पीटीए व एसएमसी शिक्षकों को बहाल करने की मांग उठाई है। शनिवार को महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डॉ. पंकज ललित के साथ शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बैठक की। अर्जित अवकाश समाप्त नहीं करने, कंप्यूटर शिक्षकों के लिए नीति बनाने और सेवानिवृत्ति आयु 60 वर्ष करने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय सचिव (माध्यमिक संवर्ग) पवन मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर और संगठन मंत्री विनोद सूद ने विभिन्न मामलों से निदेशक को अवगत कराया।

महासंघ के प्रांत मीडिया प्रमुख शशि शर्मा ने बताया कि बैठक के माध्यम से 2555 एसएमसी अध्यापकों को नियमित कर शिक्षा विभाग में समायोजित करने, वर्ष 2003 से पूर्व पेंशन की योजना को लागू करने, सभी डीपीई को प्रवक्ता फिजिकल एजूकेशन का दर्जा देने, उप प्रधानाचार्य के पद सृजित करने, वर्ष 2000 में नियुक्त विद्या उपासकों को देय वेतन वृद्धि देने की मांग की गई। प्रदेश के सभी प्री प्राइमरी स्कूलों में एनटीटी अध्यापकों की नियुक्ति नियमित आधार पर करने, माध्यमिक विद्यालयों में शारीरिक व कला शिक्षकों के पदों को भरने, लेफ्ट आउट पीटीए अध्यापकों को नियमित करने की मांग से निदेशक को अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि निदेशक ने सभी मांगों को सरकार से अवगत करवाने का आश्वासन दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: जमीन की रजिस्ट्री के तुरंत बाद अब खुद ऑनलाइन हो जाएगा इंतकाल
Next: बनेगी पॉलिसी: एनएचएम कर्मचारियों को अपने अधीन लेने की तैयारी में हिमाचल सरकार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.