Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • एनएच के गड्ढे भरवाने को खुद सड़क पर उतरे एसपी मोहित चावला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

एनएच के गड्ढे भरवाने को खुद सड़क पर उतरे एसपी मोहित चावला

RNS INDIA NEWS 26/08/2021
baddi sp_compress89.jpg

लोनिवि के कर्मचारियों के साथ पुलिस जवानों ने भी बटाया हाथ

खुद गाड़ी खड़ी करके मौके पर रहे एसपी, नहीं लगनेे दिया जाम

जिला पुलिस के फेसबुक पेज पर शेयर जानकारी के बाद जनता बोली सैल्यूट साहब

आरएनएस सोलन (बद्दी) : पुलिस की नई परिभाषा और कार्यप्रणाली का उदाहरण पेश करते हुए जिला पुलिस कप्तान आईपीएस मोहित चावला ने सड़कों की दुर्दशा को सुधारने के लिए खुद ही मोर्चा संभाला। बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे 105 पर भुड्ड में पड़े गड्ढों को भरवाने के लिए मोहित चावला खुद सड़क पर उतरे। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों के साथ पुलिस कर्मियों ने भी काम किया। जितनी देर काम चलता रहा एसपी मोहित चावला मौके पर रहे और सड़क में खुद गाड़ी लगाकर जाम भी नहीं लगने दिया। एक साईड सडक़ पर काम चलता रहा और दूसरी साईड ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित रखा गया। जिला पुलिस के फेसबुक पेज पर जैसे ही एसपी मोहित चावला की तस्वीरें पुलिस विभाग ने शेयर की जनता ने उनका धन्यवाद किया और सैल्यूट करते हुए उनकी कार्यप्रणाली को लीक से हटकर बताया।
बद्दी-नालागढ़ नेशनल हाईवे पर पिछले कई दिनों से पड़े बड़े-बड़े गड्ढे जहां जाम का कारण बन रहे थे वहीं लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए थे। बारिश के बाद यहां गड्डेे पानी से भर जाते थे और लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता था। जिस बाबत लोगों ने सोशल मीडिया पर भी गड्ढों की तस्वीरें शेयर करके सरकार, प्रशासन और मौजूदा विधायक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। लोगों ने गड्ढों को विकास से जोड़ते हुए तंज कसे थे। वहीं यह गड्ढे जाम का सबसे बड़ा कारण बन रहे थे और घंटों लाईन में फंसकर लोग सड़कों को कोसते थे।
लेकिन वीरवार को जिला पुलिस कप्तान मोहित चावला ने लोक निर्माण विभाग से संपर्क करके कर्मचारियों को मौके पर बुलाया। लोनिवि के कर्मचारियों के साथ साथ पुलिस जवान भी साथ डटे और गड्ढों को भरा गया। इस दौरान एसपी मोहित चावला भी एनएच पर गाड़ी लगाकर खड़े रहे और जाम भी नहीं लगने दिया।
एसपी मोहित चावला ने बताया कि भुड्ड में गड्ढों की वजह से जाम की स्थिति बन रही थी। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों और पुलिस जवानों ने मिलकर गड्ढों को भरा। उन्होंने बाकी खस्ताहाल सड़कों की दशा को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग और एनएच ऑथारिटी से चर्चा की है ताकि जल्द से जल्द सड़कों की दशा में सुधार हो।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सेब के सीजन में सड़क किनारे खड़े ट्रकों से गंदगी और सड़क जाम के चलते हो रही दिक्कतें
Next: लायंस क्लब ने गोद लिया हिमुडा का ग्रीन एरिया 

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.