Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सेब के सीजन में सड़क किनारे खड़े ट्रकों से गंदगी और सड़क जाम के चलते हो रही दिक्कतें
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

सेब के सीजन में सड़क किनारे खड़े ट्रकों से गंदगी और सड़क जाम के चलते हो रही दिक्कतें

RNS INDIA NEWS 26/08/2021
IMG-20210826-WA0009.jpg

आरएनएस सोलन(परवाणू):

टर्मिनल मंडी में सेब के सीजन के चलते परवाणू में जाम व लड़ाई-झगड़ों की ख़बरें आम हो जाती है। इस दौरान स्थानीय लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। सड़क के दोनों ओर खड़े सेब के ट्रक व सड़े गले सेबों की गंध से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। गौर हो कि आये वर्ष एपीएमसी आढ़तियों व बागवानों से करोड़ों रूपये की आमदनी वसूल करती है परन्तु उन्हें सुविधाएँ नहीं दी जाती। इस कारण हर वर्ष शहर में सेब सीजन के समय गंदगी व जाम की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना उठाना पड़ता है। गौर हो कि सेक्टर तीन व छह के बीच नगर परिषद द्वारा खाली जमीन किराये पर दी गयी है तथा गंदगी फ़ैलाने के चलते नगर परिषद ने जमीन के संचालक का 5000 का चालान भी किया है। बावजूद इसके स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है पर्यावरण की दृष्टि से भी शहर में गंदगी फैलने के बाद भी प्रदूषण विभाग किसी प्रकार की कार्यवाही अमल में नहीं ला रहा है। वहीं नगर परिषद के पास भी इस समस्या से निपटने के लिए शायद चालान के आलावा कोई हल नहीं है। ऐसे में पुलिस विभाग पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है सेब मंडी व सेक्टर 3 व 6 के बीच लगने वाले जाम को लेकर पुलिस को अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता पड़ रही है। इस बारे में डीएसपी योगेश रोल्टा ने कहा कि जाम को सुचारु करने व मंडी में शांति बनाये रखने के लिए सोलन से 20 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। रोल्टा ने कहा कि लदानियों के झगड़े की कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं करवाई गई है। पुलिस द्वारा स्थिति पर नज़र रखी जा रही है ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बरोटीवाला और शिमला में खुलेगा ईएसआईसी का शाखा कार्यालय
Next: एनएच के गड्ढे भरवाने को खुद सड़क पर उतरे एसपी मोहित चावला

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.