Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • लायंस क्लब ने गोद लिया हिमुडा का ग्रीन एरिया 
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

लायंस क्लब ने गोद लिया हिमुडा का ग्रीन एरिया 

RNS INDIA NEWS 26/08/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन (परवाणू) : लायंस क्लब परवाणू-कालका ने परवाणू के सेक्टर-6 स्थित अधिशासी अभियंता हिमुडा के आवास के पास ग्रीन एरिया को गोद लेकर लायंस नेचर पार्क बनाया। वीरवार को अध्यक्ष समिंदर गर्ग की अध्यक्षता में लायंस क्लब के सदस्यों ने पार्क में सफाई कर पौधरोपण किया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब के डा. दिनेश दीपक जोशी मौजूद रहे।  उनके साथ लायन रमन गुप्ता एमसीसी, लायन भारत भूषण दुआ विडीजी 2 , लायन चमन लाल गुप्ता पीडीजी, लायन रवि महरा पीडीजी विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहे। यह जानकारी अध्यक्ष समिंदर गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि लायंस क्लब की ओर से शहर के पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने व शुद्ध बनाने के लिए इस पार्क में पौधरोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा लगाए गए पौधों की देखरेख क्लब द्वारा ही की जाएगी तथा इन्हे ट्री-गार्ड लगाकर सुरक्षित किया जाएगा। समिंदर ने बतया कि लायंस क्लब न केवल देश में बल्कि विदेश में भी सामजिक कार्यों में अग्रिम भूमिका निभाता है। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश महासचिव विकास सेठ, सचिव एके खुश्वाहा, कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, पवन सामंत, विनीत गोयल, पूजा गोयल, पीके शर्मा व अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एनएच के गड्ढे भरवाने को खुद सड़क पर उतरे एसपी मोहित चावला
Next: पत्नी के साथ बाजार पहुंचे व्यक्ति की प्रेमिका ने बीच बाजार में चप्पलों से कर दी धुनाई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.