
नई दिल्ली। छठ महापर्व को देखते हुए दिल्ली समेत कई अन्य महानगरों से अपने घरों की तरफ लौटने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ गई है। दिल्ली से बिहार-यूपी लौटने वाले लोगों की भीड़ इस वक्त स्टेशन पर काफी ज्यादा हो रही है। रेलवे स्टेशन पर बढ़ी भीड़ को देखते हुए ऐलान किया गया है कि नई दिल्ली स्टेशन और आनंद विहार स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट अब नहीं मिलेगा। दरअसल दिवाली और छठ जैसे पर्व पर होने वाली भीड़ को देखते हुए इसी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह फैसला किया गया है। कहा गया है कि 13 नवंबर से भारतीय रेलवे के नॉर्दन रेलवे डिविजन के दो स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट नहीं मिलेंगे। यह व्यवस्था 18 नवंबर तक रहेगा। छत पर्व 19-20 नवंबर को मनाया जाएगा।
रेलवे की तरफ से कहा गया है कि वैसे लोग जो अशिक्षित और महिला यात्रियों तथा बुजुर्ग लोगों को असिस्ट करने के लिए रेलवे स्टेशन पर आ रहे हैं उन्हें इस पाबंदी से छूट रहेगी। प्लेटफॉर्म टिकट रेल टिकट की तरह ही होता है जिसकी बिक्री रेलवे करती है। इस टिकट को खरीद कर किसी ट्रेन या ट्रेन की किसी अन्य सर्विस का लुत्फ नहीं उठाया जा सकता है। अपने शुभचिंतकों या रिश्तेदारों को प्लेटफॉर्म तक अलविदा कहने आने वाले लोग ही प्लेटफॉर्म टिकट करते हैं और उन्हें ट्रेन पकड़वाते हैं। प्लेटफॉर्म टिकट को खरीदे जाने के 2 घंटे बाद तक यह वैलिड रहता है।
बता दें कि हर साल छठ और दिवाली पर घर लौटने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ जाती है और ट्रेनों में लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। बता दें कि हर साल छठ और दिवाली पर घर लौटने वाले लोगों की संख्या काफी बढ़ जाती है और ट्रेनों में लोगों की भीड़ बढ़ जाती है। रेलवे प्लेटफॉर्म पर स्थिति से निपटने के लिए रेलवे ने यह ऐलान किया है। बता दें कि चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है। इस साल 17 नवंबर को नहाय-खाय है। 18 नवंबर को खरना है। 19 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और 20 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।


