Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • दिल्ली
  • फिर प्रदूषण की चपेट में दिल्ली, 400 के करीब पहुंचा एक्यूआई, तीन दिन छाई रहेगी स्मॉग की चादर
  • दिल्ली

फिर प्रदूषण की चपेट में दिल्ली, 400 के करीब पहुंचा एक्यूआई, तीन दिन छाई रहेगी स्मॉग की चादर

RNS INDIA NEWS 13/11/2023
rns featured image new

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोग फिर से प्रदूषण के दुष्चक्र में फंसते दिख रहे हैं। दिल्ली के वायु मंडल में बनी स्मॉग की चादर अगले तीन दिनों तक छाई रहने की आशंका है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान वायु की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में रहने के आसार हैं। दिल्ली में इस बार दो नवंबर के बाद से ही लोगों को भारी प्रदूषण का सामना करना पड़ रहा था।

कहां कितना प्रदूषण
जहांगीरपुरी 392
बवाना 380
मुंडका 379
आईजीआई एयरपोर्ट 378
आयानगर 380

हवा की गति और दिशा बदल जाएगी
वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक, अगले तीन दिन हवा की दिशा मुख्यतः उत्तरी पश्चिमी और उत्तरी पूर्वी रहेगी। इसकी रफ्तार छह किलोमीटर प्रतिघंटे से कम रहेगी। खासतौर पर सुबह के समय हवा बिल्कुल शांत रहने के आसार हैं। इस दौरान तापमान में भी गिरावट होगी। इससे प्रदूषक कणों का बिखराव बेहद धीमा होगा और लोगों को 16 तारीख तक गंभीर श्रेणी की हवा में सांस लेनी पड़ेगी।

सामान्य से साढ़े तीन गुना ज्यादा प्रदूषक
दिल्ली-एनसीआर की हवा में सामान्य से साढ़े तीन गुना ज्यादा प्रदूषक कण मौजूद हैं। सीपीसीबी के मुताबिक, सोमवार शाम पांच बजे हवा में प्रदूषक कण पीएम 10 का स्तर 354 और पीएम 2.5 का स्तर 261 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर पर रहा। हवा में पीएम 10 का स्तर 100 से कम और पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर ही उसे स्वास्थ्यकारी माना जाता है।

ऐसे बढ़ता गया प्रदूषण
स्मॉग की मोटी चादर के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक दो बार 450 से ऊपर यानी अत्यंत गंभीर श्रेणी में भी रहा, लेकिन दस नवंबर को मौसम की मेहरबानी से स्मॉग की चादर साफ हो गई। अब दिवाली के बाद स्मॉग की चादर फिर से दिल्ली के वायुमंडल में बन गई है। सुबह से ही आसमान में धुंध और धुएं की चादर दिखने लगी थी। दस बजे के बाद दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में धूप निकल आई। इससे दिन में प्रदूषक कणों का बिखराव थोड़ा तेज हुआ और यह चादर पतली नजर आई। दोपहर तीन बजे के बाद से फिर प्रदूषण स्तर में इजाफा होने लगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नई दिल्ली और आनंद विहार स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद, छठ की भीड़ के बाद फैसला
Next: श्यामखेत में मिली युवक की लाश

Related Post

rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

हो गया दिल्ली चुनाव का शंखनाद : 5 फरवरी को मतदान, 8 को रिजल्ट

RNS INDIA NEWS 07/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

लोग आक्सीजन को भटक रहे थे, ये शीश महल बनवा रहे थे : मोदी

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, कई उड़ानें प्रभावित; स्कूल ऑनलाइन हुए

RNS INDIA NEWS 18/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.