Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नेता प्रतिपक्ष के कैंप कार्यालय में हुई चोरी का 1 माह बाद भी खुलासा नहीं
  • ऊधम सिंह नगर

नेता प्रतिपक्ष के कैंप कार्यालय में हुई चोरी का 1 माह बाद भी खुलासा नहीं

RNS INDIA NEWS 22/11/2024
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। नेता प्रतिपक्ष एवं स्थानीय विधायक यशपाल आर्य के वार्ड 11 स्थित कैंप कार्यालय में हुई चोरी को एक माह बीतने के बाद भी पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई है। पुलिस की कार्यप्रणाली से कांग्रेसजन और स्थानीय लोगों में रोष है। बता दें कि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने वार्ड नंबर 11 भौना कालोनी में अपना कैंप कार्यालय बनाया हुआ है। इसका सारा कामकाज चीनी मिल निवासी अभिषेक तिवारी देखते हैं। बीती 22 अक्टूबर को कैंप कार्यालय में लगभग 27 हजार की नगदी समेत अन्य सामान चोरी हो गया था। अभिषेक तिवारी ने इसके बाद कोतवाली में लिखित शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। चोरों की तलाश में 1 माह का समय पूरा हो गया, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों को नहीं पकड़ पाई है। हालांकि पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन कोई भी चोर हाथ नहीं लगा। पुलिस अभी भी जल्द चोरों को पकड़ने की बात कह रही है, लेकिन कांग्रेस में पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी है। अभिषेक तिवारी ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष केदारनाथ उपचुनाव के चलते व्यस्त थे, अब वह जल्द ही अपने विधानसभा क्षेत्र में आएगे। इसके बाद उनके निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है टीमें लगी हुई हैं, जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धामी सरकार ने दी दन्त चिकित्साधिकारियों को एसडीएसीपी की बड़ी सौगात, वर्षों पुरानी मांग पर लगाई मुहर
Next: राशिफल 23 नवंबर

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

घास काट रही महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे थे तीन बैंक खाते

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.