Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • नेपाल में 22 लोगों को लेकर जा रहा विमान लापता, 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक भी थे सवार
  • अंतरराष्ट्रीय

नेपाल में 22 लोगों को लेकर जा रहा विमान लापता, 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक भी थे सवार

RNS INDIA NEWS 29/05/2022
default featured image

काठमांडू। नेपाल में तारा एयर के एक विमान का एयरपोर्ट से संपर्क टूट गया है। इसमें 19 यात्री सवार थे। साथ ही तीन क्रू मेंबर्स भी थे। लापता विमान में 4 भारतीय और 3 जापानी नागरिक भी सवार थे। शेष नेपाली नागरिक थे। एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए सुबह 9:55 बजे उड़ान भरी थी।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फदींद्र मणि पोखरेल ने बताया कि मिनिस्ट्री ने लापता विमान की तलाश के लिए मस्टैंग और पोखरा से दो निजी हेलीकॉप्टर तैनात किए हैं। नेपाल सेना के हेलिकॉप्टर को भी तलाशी के लिए तैनात करने की तैयारी की जा रही है।

आखिरी बार जोमसोम के आसमान के ऊपर देखा गया
मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने बताया, “विमान को मस्टैंग जिले में जोमसोम के आसमान के ऊपर देखा गया था और फिर उसे माउंट धौलागिरी की ओर मोड़ दिया गया, जिसके बाद वह संपर्क में नहीं आया।” वहीं, तारा एयर के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया कि इस फ्लाइट पर कैप्टन प्रभाकर प्रसाद घिमिरे, सह-पायलट उत्सव पोखरेल और एयर होस्टेस किसमी थापा सवार थे।

इलाके में पिछले कुछ दिन से हो रही बारिश
विमान ने जोमसोम पर्वतीय शहर के लिए 15 मिनट की निर्धारित उड़ान भरी थी। उसका उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद हवाई अड्डा टॉवर से संपर्क टूट गया। इलाके में पिछले कुछ दिन से बारिश हो रही है, लेकिन विमान संचालन सामान्य है। इस मार्ग पर विमान  पर्वतों के बीच उड़ते हैं और फिर एक घाटी में उतरते हैं। यह उन विदेशी पर्वतारोहियों के बीच लोकप्रिय मार्ग है जो पर्वतीय मार्ग पर चढ़ाई करते हैं। यह मुक्तिनाथ मंदिर जाने वाले भारतीय और नेपाली तीर्थयात्रियों के लिए भी लोकप्रिय मार्ग है।

भारतीय दूतावास ने आपातकालीन हॉटलाइन नंबर किया जारी
काठमांडू में भारतीय दूतावास ने आपातकालीन हॉटलाइन नंबर +977-9851107021 जारी किया है। दूतावास ने ट्वीट करके बताया कि लापता विमान की तलाशी का काम जारी है। लापता विमान में जो चार भारतीय नागरिक सवार थे, दूतावास उनके परिवार वालों के संपर्क है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पलटन बाजार में व्यापारी और दुकानदारों की मिली भगत से फुटपाथ पर अतिक्रमण
Next: आधार कार्ड की फोटोकॉपी शेयर करने की चेतावनी वाले बयान को सरकार ने लिया वापस, कहा- विवेक का इस्तेमाल करें

Related Post

default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने की नृशंसता की हद पार, हिंदू युवक की हत्या कर शव को जलाया

RNS INDIA NEWS 19/12/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.