Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नीलकंठ मोटर मार्ग पर आया मलबा, आवाजाही थमी
  • देहरादून

नीलकंठ मोटर मार्ग पर आया मलबा, आवाजाही थमी

RNS INDIA NEWS 10/07/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। दो दिन से चल रही मूसलाधार बारिश के कारण कांवड़ यात्रा भी प्रभावित हो गई है। खैरखाल में नीलकंठ मोटर मार्ग पर अचानक मलबा आने से वाहनों की आवाजाही थम गई है। पीडब्ल्यूडी की मदद से पुलिस जेसीबी के जरिए मार्ग से मलबा हटाने में लगी है। वहीं, बीन नदी और घासीराम रपटे में भी उफान से चीला-हरिद्वार वैकल्पिक मार्ग पर मंगलवार सुबह तक के लिए वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। सोमवार शाम करीब पांच बजे नीलकंठ मोटर मार्ग पर खैरखाल के पास अचानक पहाड़ से मलबा आ गया। इसके बाद मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। तत्काल मौके पर जेसीबी से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। मार्ग अवरुद्ध होने से नीलकंठ के लिए वाहनों से जा रहे कांवड़ियों को परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें भारी बारिश में सड़क पर ही रुकना पड़ा। देर शाम तक मार्ग खुलने का दावा पौड़ी प्रशासन कर रहा है। चीला चौकी प्रभारी आरसी उनियाल ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से चीला मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को मंगलवार सुबह तक प्रतिबंधित किया गया है। नदी और रपटे में पानी कम नहीं हुआ, तो पाबंदी को आगे भी बढ़ाया जाएगा। उधर, चीला से हरिद्वार जाने का रास्ता बंद होने से ऋषिकेश से हरिद्वार के बीच नेशनल हाईवे पर एकाएक वाहनों का दबाव बढ़ गया, इससे जगह-जगह स्लो ट्रैफिक और श्यामपुर रेलवे फाटक पर जाम की समस्या वाहन सवार को झेलनी पड़ी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मरीजों को मिलेगी घर पर ही ऑक्सीजन की सुविधा
Next: राजभवन में जल्द होगा एआई आधारित स्मार्ट ऑटोमेशन सिस्टम शुरू

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.