Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजभवन में जल्द होगा एआई आधारित स्मार्ट ऑटोमेशन सिस्टम शुरू
  • देहरादून

राजभवन में जल्द होगा एआई आधारित स्मार्ट ऑटोमेशन सिस्टम शुरू

RNS INDIA NEWS 10/07/2023
rns featured image new

देहरादून। राजभवन में जल्द ही एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित स्मार्ट ऑटोमेशन सिस्टम प्रारंभ किया जाएगा। स्मार्ट ऑटोमेशन सिस्टम के पहले चरण में ऑनलाईन गेट-पास तथा ई-इन्विटेशन सिस्टम शुरू किया जाएगा। इसके अंतर्गत राजभवन आने वाले आगंतुकों को गेट पास के लिए लाईन में नहीं लगना पड़ेगा। गेट में लगा वेब कैमरा उनकी पहचान करेगा और वेरीफाई होने के बाद उन्हें एंट्री मिल जाएगी। आगंतुकों द्वारा कहीं से भी राजभवन आने के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकेगा।
ई-इन्विटेशन सिस्टम के माध्यम से विभिन्न राजकीय समारोहों में राजभवन से आमंत्रित किए जाने वाले महानुभावों को ई-आमंत्रण प्रेषित किया जाएगा जिसका लिंक वह एंट्री गेट में दिखाकर राजभवन में प्रवेश कर सकेंगे। राजभवन में शुरुआती चरण में ऑनलाइन गेट-पास सिस्टम तथा ई-इन्विटेशन सिस्टम शुरू किया जाएगा। इसके बाद स्मार्ट ऑटोमेशन सिस्टम पर आधारित अन्य प्रक्रियाएं शुरू की जाएंगी। यह सिस्टम एनआईसी द्वारा यूपीईएस विश्वविद्यालय के सहयोग से विकसित किया जा रहा है।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की अध्यक्षता में राजभवन में एआई आधारित स्मार्ट ऑटोमेशन सिस्टम के संबंध में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई। राज्यपाल ने एप विकसित किए जाने हेतु एनआईसी के अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने राजभवन में एआई आधारित पोर्टल तथा मोबाइल एप विकसित किए जाने हेतु अपनी प्राथमिकताओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाने की अपेक्षा की। उन्होंने निदेशक आईटीडीए अधिकारियों को एआई प्रोजेक्ट को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने हेतु रोडमैप बनाने के निर्देश दिए।
इस बैठक में सचिव आईटीडीए शैलेश बगौली, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, निदेशक आईटीडीए नितिका खंडेलवाल, एसआईओ एनआईसी आशीष अग्रवाल, यूपीईएस विश्वविद्यालय के प्रो. प्रिया रंजन, वरिष्ट प्रोग्रामर राजभवन वी. एस. पुंडीर आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नीलकंठ मोटर मार्ग पर आया मलबा, आवाजाही थमी
Next: कैबिनेट मंत्री धन सिंह ने किया बीज बम अभियान का आनलाइन शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.