Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मरीजों को मिलेगी घर पर ही ऑक्सीजन की सुविधा
  • देहरादून

मरीजों को मिलेगी घर पर ही ऑक्सीजन की सुविधा

RNS INDIA NEWS 10/07/2023
rns featured image new

एम्स ऋषिकेश और देवभूमि समिति देहरादून के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर निशुल्क उपलब्ध कराने को करार

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश अब मरीजों को घर पर ही ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए एम्स ऋषिकेश और देवभूमि समिति देहरादून के बीच ऑक्सीजन सिलेंडर निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए करार हुआ है। अब ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों को एम्स में भर्ती होने के बजाय घर पर ही ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा मिल सकेगी। एम्स ऋषिकेश के चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने बताया कि एम्स ऋषिकेश उत्तराखंड तथा समीपवर्ती राज्यों का सबसे बड़ा हायर सेंटर है। यहां गंभीरतम बीमारियों से ग्रसित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कई बार महज ऑक्सीजन की कमी से ग्रसित मरीजों को भी एम्स में भर्ती किए जाने से अन्य गंभीर मरीजों को बेड नहीं मिल पाता है। महज ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों को अन्य तरह के उपचार की आवश्यकता नहीं होने पर ऑक्सीजन सिलेंडर की सुविधा उनके घर पर ही सुलभ कराने के लिए यह अनुबंध किया गया है। देवभूमि समिति को एम्स की ओर से इस तरह के मरीजों के लिए 100 ऑक्सीजन सिलेंडर सिस्टम उपलब्ध कराए गए हैं। इससे एम्स में भर्ती होने वालों की संख्या में कमी आएगी और गंभीर बीमारी वाले मरीजों को बेड उपलब्ध हो सकेंगे। ऑक्सीजन संबंधी जरूरतमंद वाले मरीज इस सुविधा को घर बैठे निशुल्क प्राप्त करने के लिए देवभूमि समिति, 69 वाणी विहार, अधोईवाला, देहरादून से दूरभाष नंबर 09149133650, 08954287276 पर संपर्क कर सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में हड़कंप
Next: नीलकंठ मोटर मार्ग पर आया मलबा, आवाजाही थमी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में महिला की मौत में आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.