Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • नया आयकर पोर्टल सुस्त, लेकिन डेटा एनॉलिटिक्स सिस्टम दनादन भेज रहा नोटिस
  • अर्थ जगत

नया आयकर पोर्टल सुस्त, लेकिन डेटा एनॉलिटिक्स सिस्टम दनादन भेज रहा नोटिस

RNS INDIA NEWS 29/07/2021
Logo featured

नई दिल्ली। देश में आयकर पोर्टल भले ही ठीक से काम न कर रहा हो, लेकिन आयकर विभाग का डेटा एनॉलिटिक्स सिस्टम पूरी तरह से काम कर रहा है और टैक्स के मामलों में पेनाल्टी के नोटिस भी लोगों को भेजे जा रहे हैं। ऐसे करदाता, जिनके ईमेल सिस्टम में अपडेट नहीं हैं, उनमें से देश भर में करीब 40-45 हजार लोगों को विभाग की तरफ से नोटिस भेजने शुरू कर दिए गए हैं। मामले से जुड़े अधिकारी के मुताबिक पिछले सालों में से जिन भी लोगों के रिटर्न में पेनाल्टी बनती थी उन्हें नोटिस भेजे जाने शुरू हो गए हैं। वहीं पिछले वित्तवर्ष या मौजूदा असेसमेंट साल के मामलों पर अभी काम शुरू नहीं हो पाया है। अधिकारी के मुताबिक लोगों को पिछले साल के पहले के मामलों में ऑनलाइन नोटिस भेजने का काम आयकर पोर्टल चालू नहीं हो पाने की वजह से फिलहाल बंद पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक कई मामलों में करदाताओं की तरफ से दी गई जानकारी आयकर विभाग के सिस्टम में उससे जुड़े दूसरे माध्यमों से पहुंची जानकारी से मेल नहीं खाती है। शुरुआती आंकलन के हिसाब से ऐसे करीब 2 लाख मामले विभाग के रडार पर हैं। इनकी स्क्रुटनी के बाद नोटिस भेजे जाने लगे हैं।
ई-मेल नदारद तो पते पर भेजे जा रहे नोटिस
इनमें से करीब 25 फीसदी मामलों में विभाग के पास ऐसे लोगों से जुड़े ई-मेल का पता मौजूद नहीं है। यही वजह है कि उन लोगों को नोटिस, उनके पते पर भेजे जा रहे हैं। सूत्रों ने ये भी बताया है कि नोटिस के दायरे में ऐसे प्रोफेशनल्स भी शामिल हैं जिन्हें कई मामलों में टैक्स से छूट है और उन्होंने उसी आधार पर रिटर्न दाखिल कर दिया। सिस्टम के जरिए ये जानकारी मिली कि उन्होंने दूसरे जरिए से होने वाली आय का पूरा ब्योरा आयकर विभाग को नहीं दिया है। मामले की स्क्रुटनी के बाद अधिकारियों ने उन पर जुर्माना लगाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिमाद्रि हंस हैंडलूम अल्मोड़ा ने महिला शिल्पकारों के सम्मान में किया कार्यक्रम आयोजित
Next: देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.