Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/07/2021
Corona

24 घंटों में 43,509  नए मामले, 640 मरीजों की मौत

नई दिल्ली, 29 जुलाई (आरएनएस)। देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच उतार चढ़ाव के बाद फिर से कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई। पिछले 24 घंटे में 43,509 कोरोना के नए मामले सामने आए और 640 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हो गई। हालांकि देश में इस दौरान 38,465 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या फिर से घटने लगी है। जबकि सक्रीय मरीजों की संख्या बढ़कर 4,03,840, पहुंच गई  है। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 43,509 नए मरीज मिलने के साथ ही संख्या बढ़कर 3,15,28,114 हो गई। वहीं लगतार दूसरे दिन उपचाराधीन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में 640 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,22,662 हो गई। आंकड़ों के मुताबिक उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,03,840 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.28 फीसदी है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 4,404 बढ़ोतरी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.38 फीसदी है। नमूनों के संक्रमित आने की साप्ताहिक दर 2.38 फीसदी है। देश में अभी तक कुल 3,07,01,612 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.34 फीसदी है। देश में अभी तक कोरोना रोधी टीकों की कुल 45.07 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

देश में ऐसे बढ़ा कोरोना का ग्राफ
बता दें कि देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नया आयकर पोर्टल सुस्त, लेकिन डेटा एनॉलिटिक्स सिस्टम दनादन भेज रहा नोटिस
Next: मेडिकल एडमिशन में ओबीसी को 27 और ईडब्ल्यूएस वर्ग को 10 फीसदी आरक्षण मिलेगा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.